फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: When the BJP city president brought up the topic of the councilor not getting married, Santosh re

Indore News: भाजपा नगर अध्यक्ष ने पार्षद के शादी न करने की बात छेड़ी, तो संतोष बोले, बेतुकी बातें मत करो

Mon, 10 Aug 2026 07:51 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 10 Aug 2026 07:51 AM IST
सार

इंदौर नगर निगम चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पार्षदों की बैठक लेकर उन्हें दोबारा चुनाव जीतने का मंत्र दिया। बैठक में जनता से जुड़ने, निष्पक्ष तरीके से काम करने  की नसीहत दी गई।

विज्ञापन
Indore News: When the BJP city president brought up the topic of the councilor not getting married, Santosh re
भाजपा कार्यालय में मौजूद पार्षद - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर नगर निगम के अगले साल चुनाव होना है। इसे देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पार्षदों की क्लास ली। बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने पार्षद सुरेश कुरवाड़े के शादी न करने की बात छेड़ी तो संतोष नाराज होकर बोले- यह बेतुकी बातें मत करो। मैंने भी शादी नहीं की है। दरअसल, संतोष ने बैठक में पार्षदों से कहा था कि पार्षद एक घंटे मोबाइल फोन बंद कर अपने परिवार को भी समय दें। तब पार्षद सुरेश कुरवाड़े ने कहा था कि मोबाइल बंद रखने से जनता परेशान होती है। तब सुमित तपाक से बोले कि आपकी तो शादी नहीं हुई है।

विज्ञापन

 

संगठन महामंत्री ने पार्षदों से कहा कि यदि उन्हें दोबारा चुनाव लड़ना है तो अभी से मेहनत करनी होगी। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। जनता के बीच ज्यादा समय दें। जो लोग आपसे दूर हो चुके हैं, उसकी वजह खोजें और उनकी नाराजगी दूर करें। उन्होंने यह भी कहा कि 25 साल से इंदौर नगर निगम में भाजपा की परिषद है। ऐसे कामों की सूची बनाएं, जो 25 साल में इंदौर में नहीं हो पाए हैं। उन्हें पूरा करने के प्रयास करें।

विज्ञापन

 

उन्होंने पार्षदों को निष्पक्ष तरीके से काम करने पर जोर दिया और कहा कि यदि किसी व्यक्ति के काम नियमों के कारण नहीं हो रहे हैं तो उन्हें विस्तार से इस बारे में बताएं। यदि जनता के जो काम नहीं होंगे और वहीं काम आप अपने परिचित और समर्थकों के कर देंगे तो मतदाता नाराज होगा। नियम सबके लिए समान होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैठक में 40 से ज्यादा पार्षद मौजूद थे। संतोष ने जेन जी को भी जोड़ने पर जोर दिया। युवा पीढ़ी से संवाद बढ़ाएं और उनकी मदद करें। बैठक करीब एक घंटे चली, जिसमें पार्षदों ने उनसे सवाल भी पूछे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed