फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Who is responsible for the contaminated drinking water incident in Indore's Bhagirathpura? The tr

Indore News: कौन है इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल कांड का जिम्मेदार? अब होगा खुलासा

Thu, 20 Aug 2026 09:31 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 20 Aug 2026 09:31 PM IST
सार

इंदौर के चर्चित भागीरथपुरा दूषित पेयजल कांड में अब आठ महीने बाद बड़ा खुलासा होने वाला है। मामले की जांच रिपोर्ट बंद लिफाफे में कोर्ट पहुंच गई है और अगली सुनवाई में इसके सार्वजनिक होने की संभावना है।

विज्ञापन
Indore News: Who is responsible for the contaminated drinking water incident in Indore's Bhagirathpura? The tr
भागीरथपुरा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

देशभर में चर्चित रहे इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल कांड की जांच रिपोर्ट कांड के आठ महीने बाद बंद लिफाफे में कोर्ट पहुंच चुकी है। अब अगली सुनवाई पर रिपोर्ट सार्वजनिक हो सकती है और यह पता चलेगा कि इस कांड का असली जिम्मेदार कौन है। 

विज्ञापन


पांच सौ से ज्यादा पेजों की इस रिपोर्ट में घटना से जुड़े कामों के दस्तावेज, रहवासियों, जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के अलावा प्रभावित परिवारों के बयान भी लिए गए हैं। दूषित पानी से अब तक 36 मौतें हुई हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कितनी मौतें दूषित पानी के सेवन से मानी हैं, इसका भी खुलासा रिपोर्ट में होगा। प्रभावित परिवारों को कितना मुआवजा दिया गया और उसका आधार क्या था, इसकी भी जानकारी सरकार से जुटाई गई।
विज्ञापन


भागीरथपुरा पेयजल कांड को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी। हाईकोर्ट ने एक सदस्यीय जांच आयोग गठित किया था। कमेटी ने इस घटना से जुड़े अफसरों के बयान भी लिए हैं। शुरुआती मौतों की वजह स्वास्थ्य विभाग दूषित पेयजल के कारण नहीं मान रहा था, लेकिन जब लगातार बस्ती से मरीज ज्यादा आने लगे और मौतों की संख्या बढ़ने लगी, तो अफसरों ने चुप्पी साध ली। बस्ती में जो भी मरीज बीमार थे, उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो आईएएस हटे, आधा दर्जन अफसर निलंबित हुए

भागीरथपुरा का मुद्दा गरमाने के बाद इसकी गाज आईएएस अफसरों पर भी गिरी। तत्कालीन निगमायुक्त दिलीप यादव और अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया का तबादला इंदौर से कर दिया गया, जबकि नर्मदा प्रोजेक्ट के कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव सहित अन्य पांच अफसरों को निलंबित किया गया।




घटना को लेकर यह बात सामने आई थी कि भागीरथपुरा बस्ती में लाइन बदलने की फाइलें पहले से तैयार थीं, लेकिन उन्हें मंजूरी देने में देरी की गई। बस्ती में नवंबर माह से ही मरीज सामने आने लगे थे, लेकिन अफसरों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। अब जांच रिपोर्ट में यह पता चलेगा कि इस घटना को लेकर सबसे ज्यादा लापरवाही किस स्तर पर हुई है। आपको बता दें कि इस कांड की गूंज दिल्ली तक थी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इंदौर आकर भागीरथपुरा में प्रभावित परिवारों से मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed