सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Poster controversy in Indore – MIC member asks why Minister Vijayvargiya's photo is missing from the C

इंदौर में पोस्टर विवाद: एमआईसी मेंबर ने पूछा- सीएम के आयोजनों में मंत्री विजयवर्गीय का फोटो क्यों गायब?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 19 Jun 2026 07:47 AM IST
सार

इंदौर में भाजपा के भीतर पोस्टरों में नेताओं को लेकर चल रही खींचतान  सामने आ गई है।  महापौर परिषद बैठक में एमआईसी सदस्य और पार्षद मनीष शर्मा ने निगम के पोस्टरों में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का फोटो नहीं होने पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Indore: Poster controversy in Indore – MIC member asks why Minister Vijayvargiya's photo is missing from the C
महापौर परिषद की बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर शहर में भाजपा का पोस्टर विवाद फिर चर्चा में है। नगर निगम की महापौर परिषद बैठक में पोस्टर विवाद भी उठा। वरिष्ठ एमआईसी सदस्य और वार्ड 64 के पार्षद मनीष शर्मा ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम आयुक्त के सामने सीधे सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नगर निगम के पोस्टरों में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का फोटो क्यों नहीं लगाया जा रहा है। बैठक में इस बात पर ज्यादा तूल नहीं दिया गया। बाद में मामा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्टर को लेकर एक पोस्ट भी डाली।

विज्ञापन

 

पार्षद मनीष शर्मा की गिनती मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थकों में होती है। हाल के आयोजनों में जब उन्होंने नगर निगम के पोस्टरों में मंत्री का फोटो नहीं देखा, तो यह मुद्दा उठाया। उन्होंने फोटो नहीं लगाए जाने का सवाल निगम आयुक्त से पूछा।

विज्ञापन



महापौर परिषद बैठक में दो नंबर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े अन्य सदस्य भी थे, लेकिन उन्होंने इस मामले में कुछ नहीं कहा। महापौर परिषद की बैठक डेढ़ घंटे तक चली। बैठक में कॉलोनियों के रेट जोन नहीं बदले जाने पर भी फैसला हुआ। इसके अलावा शहर के सिनेमाघरों में नगर निगम की अनुमति के बिना विज्ञापन प्रदर्शित किए जाने पर फीस तय करने और पंजीयन कराने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर भी उठाया पोस्टर विवाद का मुद्दा

मनीष मामा ने महापौर परिषद बैठक में तो पोस्टर से जुड़ी बात उठाई। बाद में उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्टर से मंत्री विजयवर्गीय का नाम हटाए जाने को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली, जिस पर सैकड़ों कमेंट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed