सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Some trains affected due to Laxmibai Nagar station construction, routes will remain changed till June

Indore:लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन निर्माण के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित,10-11 जून तक मार्ग रहेंगे परिवर्तित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 08 Jun 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर देवास उज्जैन रेल खंड पर लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण पंद्रह से ज्यादा ट्रेने प्रभावित इसके अलावा कुछ ट्रेन शाॅर्ट टर्मिनेट और परिवर्तित मार्ग से चलेगी। दो दिनों तक इंदौर से दूसरे शहरों पर चलने वाली ट्रेन प्रभावित होगी।

Indore: Some trains affected due to Laxmibai Nagar station construction, routes will remain changed till June
इंदौर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर देवास उज्जैन रेल खंड पर कुछ ट्रेने प्रभावित, शाॅर्ट टर्मिनेट और परिवर्तित मार्ग से चलेगी।  लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण यह बदलाव होगा।इंदौर से उज्जैन जाने वाली दो ट्रेनें 11 जून को निरस्त रहेगी। यात्रियों को उज्जैन जाने के लिए दूसरे विकल्पों को अपनाना होगा।



इसके अलावा 11 जून को रतलाम से चलने वाली ट्रेन( संख्या 79306) रतलाम–डॉ. अंबेडकर नगर डेमू लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और लक्ष्मीबाई नगर डॉ. अंबेडकर नगर के मध्य निरस्त रहेगी। इसी तरह डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन( संख्या 79305) डॉ. अंबेडकर नगर–रतलाम डेमू, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से डॉ. अंबेडकर नगर लक्ष्मीबाई नगर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा 9 जून को रामेश्वरम से चलने वाली ट्रेन ( संख्या 20497) रामेश्वरम–फिरोजपुर कैंट हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी–उज्जैन–फतेहाबाद–रतलाम से चलेगी।यह ट्रेन देवास,लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन नहीं जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

11 जून को रतलाम से चलने वाली ट्रेन (संख्या 11125) रतलाम–ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रतलाम–फतेहाबाद–उज्जैन चलेगी। यह ट्रेन इंदौर अौर देवास स्टेशन पर नहीं जाएगी।10 जून को भिंड से चलने वाली ट्रेन (संख्या 21126) भिंड - रतलाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया उज्जैन–फतेहाबाद–रतलाम चलेगी। यह ट्रेन इंदौर एवं देवास स्टेशन पर नहीं जाएगी।

11 जून को इंदौर से चलने वाली ट्रेन (संख्या 20911) इंदौर–नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया इंदौर, लक्ष्मीबाई नगर–देवास–उज्जैन चलेगी।11 जून को नागपुर से चलने वाली ट्रेन (संख्या 20912) नागपुर–इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया उज्जैन–देवास–लक्ष्मीबाई नगर तक चलेगी।

10 जून को प्रयागरात से चलने वाली ट्रेन( संख्या 14116) प्रयागराज–डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया उज्जैन–देवास–लक्ष्मीबाई नगर–इंदौर तक चलेगी। 11को डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाल ट्रेन (संख्या14115) डॉ. अंबेडकर नगर–प्रयागराज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया इंदौर-लक्ष्मीबाई नगर–देवास–उज्जैन चलेगी।
 

11 जून को जोधपुर से चलने वाली ट्रेन (संख्या 14801) जोधपुर–इंदौर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रतलाम–फतेहाबाद–उज्जैन–देवास–लक्ष्मीबाई नगर–इंदौर चलेगी।इसके अलावा डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन (संख्या 09343) डॉ. अंबेडकर नगर–पटना स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया इंदौर - लक्ष्मीबाई नगर–देवास–उज्जैन चलेगी। यह ट्रेन फतेहाबाद स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed