फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Work on the new railway station in Indore has been halted; the new four-lane Shastri Bridge will be bu

Indore: इंदौर में नए रेलवे स्टेशन का काम रुका, पहले बनेगा नया फोरलेन शास्त्री ब्रिज

Fri, 16 Oct 2026 08:36 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 16 Oct 2026 08:36 AM IST
सार

इंदौर के शास्त्री ब्रिज को तोड़ने से पहले रेलवे उसके समानांतर नया ब्रिज बनवाएगा। नए ब्रिज के निर्माण की जिम्मेदारी इंदौर विकास प्राधिकरण ) को सौंपी गई है।  डेढ़ साल में बनने वाले इस ब्रिज के बाद पुराने ब्रिज को तोड़कर रेलवे स्टेशन बनेगा।

विज्ञापन
Indore: Work on the new railway station in Indore has been halted; the new four-lane Shastri Bridge will be bu
शास्त्री ब्रिज नया बनेगा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के जीवनरेखा कहे जाने वाले एमजी रोड पर स्थित शास्त्री ब्रिज शहर के मध्य और पूर्वी क्षेत्र को जोड़ता है। 70 साल से अधिक पुराने इस ब्रिज के कई हिस्से कमजोर हो चुके हैं। पिछले दिनों ब्रिज का एक हिस्सा धंस गया था। इसके अलावा कई जगहों पर प्लास्टर भी उखड़ चुका है।

विज्ञापन

 

नए रेलवे स्टेशन के निर्माण और विस्तार की योजना के तहत स्टेशन का विस्तार मौजूदा शास्त्री ब्रिज तक किया जाना है। इस कारण पुराने ब्रिज को तोड़ना पड़ेगा। हालांकि, एमजी रोड शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है, इसलिए यहां लंबा डायवर्जन देना संभव नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पहले पुराने ब्रिज के पास नया ब्रिज बनाने का फैसला लिया है। नया ब्रिज तैयार होने के बाद ही पुराने ब्रिज को तोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

 

पहले शास्त्री ब्रिज छह लेन का था, लेकिन अब नया ब्रिज चार लेन का बनाया जाएगा। रेलवे ने इसके निर्माण के लिए डेढ़ साल की समयसीमा तय की है। पुराने ब्रिज की लंबाई करीब 400 मीटर है, जबकि नया ब्रिज 438 मीटर लंबा होगा। लंबाई में बदलाव के कारण रीगल तिराहे को भी नए सिरे से डिजाइन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात मीटर ऊंचा होगा ब्रिज

नए ब्रिज की जमीन से ऊंचाई सात मीटर रखी जाएगी, ताकि रेलवे स्टेशन के विस्तार में किसी तरह की परेशानी न आए। ब्रिज के नीचे से ट्रेनों का आवागमन भी होगा। इसके लिए ब्रिज की डिजाइन वायाडक्ट आधारित रखी जाएगी।

 

निर्माण कार्य शुरू करने से पहले मौजूदा सीवर लाइन को स्थानांतरित किया जाएगा और नई सीवर लाइनें बिछाई जाएंगी, ताकि जल निकासी व्यवस्था बाधित न हो। इसके अलावा बिजली के खंभों और स्ट्रीट लाइटों को भी स्थानांतरित या बदला जाएगा। ब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाई जाएगी।


 

दो माह पहले रेलवे के अधिकारियों ने पुराने शास्त्री ब्रिज का निरीक्षण किया था। ब्रिज की मौजूदा स्थिति और रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित विस्तार को देखते हुए नए ब्रिज का निर्माण आवश्यक माना जा रहा है। नए ब्रिज के बनने से यातायात व्यवस्था बनाए रखते हुए पुराने ब्रिज को हटाने और स्टेशन विस्तार का काम आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed