सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Yoga Day celebrated in Indore; Union Minister Uike says yoga brings discipline to life.

Indore: इंदौर में मना योग दिवस, केंद्रीय मंत्री उईके ने कहा- योग जीवन को अनुशासित बनाता है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 21 Jun 2026 08:19 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहरभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बास्केटबॉल स्टेडियम से लेकर गोपुर चौराहा तक हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

Indore: Yoga Day celebrated in Indore; Union Minister Uike says yoga brings discipline to life.
योग करते मंत्री उईके और विजयवर्गीय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में योग दिवस पर अनेक आयोजन हुए और लोगों ने अनेक आसन कर योग किए। बास्केटबॉल स्टेडियम में हुए आयोजन में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास ने कहा कि भारत का जन्म सनातन धर्म में हुआ है। हमारे देश में 16 संस्कार हैं। भारत में जन्मे व्यक्ति को पुरुषोत्तम कहा जाता है। वेद हमारे पूर्वजों की जीवन शैली रहे हैं। इसका उल्लेख वेद और उपनिषदों में भी है। योग जीवन को अनुशासित और संतुलित बनाता है। अब हार्ट अटैक, मानसिक अशांति और तनाव के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में योग अब ज्यादा आवश्यक है।


 

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का प्राचीन अभ्यास है। यह सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय जीवन पद्धति है। स्टेडियम में सभी ने योग के अलग-अलग आसन किए। इस आयोजन में स्कूली छात्राओं ने भी हिस्सा लिया और विभिन्न आसन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नगर निगम द्वारा गोपुर चौराहा पर योग दिवस का सबसे बड़ा आयोजन हुआ। यहां हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ योग किया। नगर निगम योग मित्र अभियान के तहत शहर के उद्यानों में योग की कक्षाएं संचालित करता है। इस कारण इस अभियान से योग की 70 से ज्यादा संस्थाएं जुड़ी हैं। इसके अलावा कई खेल संगठन भी शामिल हुए। खुले सड़क पर लोगों ने चटाई बिछाई और अलग-अलग आसन किए।शंख की ध्वनि के बीच योग सत्र की शुरुआत की गई। इसके बाद गणेश वंदना के साथ योग प्रस्तुति दी गई।

विज्ञापन

 

विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा

एक साथ दस हजार लोगों ने भ्रामरी प्राणायाम कर योग का विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह रिकॉर्ड 3 मिनट 19 सेकंड का रहा। कार्यक्रम में योग मित्र अभियान की वेबसाइट का शुभारंभ भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed