{"_id":"6abf63a94058efb2b305f8d0","slug":"son-allegedly-kills-father-over-property-dispute-indore-news-c-1-1-noi1551-4788927-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: सदर बाजार में 72 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, संपत्ति से बेदखल करने से नाराज बेटे पर शक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: सदर बाजार में 72 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, संपत्ति से बेदखल करने से नाराज बेटे पर शक, तलाश जारी
Fri, 02 Oct 2026 03:30 PM IST
इंदौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:30 PM IST
सार
बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस की जांच प्रॉपर्टी विवाद पर केंद्रित हो गई है। पुलिस जांच में पिता-पुत्र के पुराने विवाद की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने बेटे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना सदर बाजार
विस्तार
सदर बाजार थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर 72 वर्षीय बुजुर्ग वली उल्ला की हत्या का मामला सामने आया है। करीब दो दिन पहले उनका शव घर में मिला था। शुरुआती जांच में पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे को संदेह के दायरे में लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक वली उल्ला का अपने बेटे के साथ प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर पिता ने बेटे को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। बताया जा रहा है कि संपत्ति को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हुआ था। बेटे द्वारा पिता के साथ मारपीट किए जाने की बात भी जांच के दौरान सामने आई है।
ये भी पढ़ें: इंदौर: इंदौर की छावनी सड़क में बाधक बने होटल और दुकानों पर फिर चले बुलड़ोजर
विज्ञापन
करीब दो दिन पहले वली उल्ला का शव उनके घर में मिला। घटना की सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही परिवार के सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पिता-पुत्र के बीच संपत्ति विवाद और पूर्व में हुए विवादों की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस का शक मृतक के बेटे पर गहराया है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग की हत्या किस तरह की गई और वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। हत्या के पीछे की वजह और घटना के समय की परिस्थितियों की जांच भी की जा रही है। सदर बाजार पुलिस के अनुसार मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। संदिग्ध बेटे की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में हत्या की वजह और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।