Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   What’s the weather like in Indore? It’s getting colder; nighttime temperature drops to 10 degrees.

इंदौर का मौसम कैसा है: अब बढ़ने लगी ठंड, 10 डिग्री तक पहुंचा रात का पारा

Thu, 26 Nov 2026 08:13 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 26 Nov 2026 08:13 AM IST
सार

इंदौर में अब सर्दी असर दिखाने लगी है। सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने लगी है, वहीं रात का तापमान भी लगातार गिर रहा है। नवंबर में दो बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है।

विज्ञापन
What’s the weather like in Indore? It’s getting colder; nighttime temperature drops to 10 degrees.
इंदौर का मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण मौसम के दो अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम था। रात में तापमान गिरने के कारण सुबह तक ठंडक बनी रहती है। सुबह 8.30 बजे तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को सुबह की गुनगुनी धूप सुहाने लगी है।

विज्ञापन

 

गुरुवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप खिली। सुबह 8.30 बजे तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हल्के कोहरे के साथ ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। सुबह के समय न्यूनतम दृश्यता 4 किलोमीटर दर्ज की गई।

विज्ञापन

 

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है। इसके चलते रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच आने वाले दिनों में रात की ठंड और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed