{"_id":"6ad82c7f5851c6438800732d","slug":"jabalpur-fire-engulfs-shops-outside-tripur-sundari-temple-four-fire-tenders-control-blaze-in-an-hour-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, बाल-बाल बचे लोग
Wed, 21 Oct 2026 08:37 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 21 Oct 2026 08:37 AM IST
सार
तेवर त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर लगी आग से दुकानों में रखा सामान जलकर खाक होने का अनुमान है। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट की आशंका है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी।
विज्ञापन
त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर में तेवर त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर मंगलवार रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते दुकानों की कतार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग सबसे पहले एक दुकान में लगी और कुछ ही देर में आसपास की दुकानों तक फैल गई। इन दुकानों में पूजा सामग्री, अगरबत्ती, कपड़े और त्योहारों से जुड़ा सामान रखा हुआ था। ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: एमपी: दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर हर्षा रिछारिया का तंज, बोलीं- राम मंदिर निर्माण के समय कहां था उत्साह?
विज्ञापन
घटना के समय मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आग फैलती देख लोगों में घबराहट का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और मंदिर समिति के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। दमकलकर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग को आसपास के इलाके में फैलने से रोका।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। आग से दुकानों में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचने का अनुमान है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
