सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   10 lakh is charged as processing fee

Jabalpur News : एमबीबीएस प्रवेश में 10 लाख की फीस का नियम, हाईकोर्ट में चुनौती; डीएमई से मांगा स्पष्टीकरण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 Oct 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार

MP News : एमबीबीएस काउंसलिंग में छात्रों से 10 लाख रुपये की प्रोसेसिंग फीस वसूलने के खिलाफ मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। अदालत ने इस नियम पर सवाल उठाते हुए मेडिकल एजुकेशन विभाग के प्रमुख सचिव, डीएमई और आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज भोपाल से जवाब मांगा है।

10 lakh is charged as processing fee
जबलपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एमबीबीएस काउंसलिंग में भाग लेने वाले छात्रों से प्रोसेसिंग फीस के रूप में 10 लाख रुपये लेने के नियम को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जबलपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस डीडी बंसल की युगलपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए मेडिकल एजुकेशन विभाग के प्रमुख सचिव, डीएमई और आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज भोपाल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Trending Videos

संविधान के अनुच्छेद 14 और 19 का उल्लंघन
अमरावती निवासी तेजस रवीश अग्रवाल सहित अन्य की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि एमबीबीएस काउंसलिंग के लिए प्रोसेसिंग फीस के रूप में 10 लाख रुपये लेना संविधान के अनुच्छेद 14 और 19 का उल्लंघन है। यह नियम छात्रों को पहले दौर की काउंसलिंग के बाद एमबीबीएस सीट सरेंडर करने और दूसरे राज्य के बेहतर कॉलेज में दाखिला लेने से रोकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

याचिकाकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने डीएमई भोपाल के खाते में 10-10 लाख रुपये जमा किए थे और पहले दौर की काउंसलिंग में भाग लिया था। बाद में जब उन्हें महाराष्ट्र में दाखिला मिल गया, तो उन्होंने दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू होने से पहले ही अपनी सीट सरेंडर कर दी। जब छात्रों ने जमा राशि वापस मांगी, तो विभाग ने यह कहते हुए मना कर दिया कि नियमों के अनुसार यह फीस वापस नहीं की जा सकती।


ये भी पढ़ें- कफ सिरप कांड: मां-बाप समझते रहे बड़ी बीमारी, पर दवा ही बनी जहर; दबे पांव आई मौत ने कलेजे के टुकड़ों को लीला

आदित्य संघी ने दिया ये तर्क 
याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य संघी ने तर्क दिया कि जब दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू होने से पहले सीट सरेंडर कर दी गई और वह सीट किसी अन्य उम्मीदवार को आवंटित कर दी गई, तो जमा राशि वापस की जानी चाहिए। दस लाख रुपये जब्त करने के बजाय मामूली राशि काटकर बाकी रकम लौटाई जानी चाहिए। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed