{"_id":"69b55a0baf55d9af5e0c762d","slug":"lpg-crisis-illegal-gas-warehouse-operating-in-residential-house-in-jabalpur-44-cylinders-seized-during-raid-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: जबलपुर में रिहायशी मकान में चल रहा था अवैध गैस गोदाम, पुलिस छापामारी में 44 सिलिंडर हुए जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
LPG Crisis: जबलपुर में रिहायशी मकान में चल रहा था अवैध गैस गोदाम, पुलिस छापामारी में 44 सिलिंडर हुए जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार
MP LPG Crisis: जबलपुर के महाराजपुर क्षेत्र में एक रिहायशी मकान में अवैध गैस गोदाम का खुलासा हुआ है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में 44 गैस सिलिंडर बरामद किए गए। आरोपी प्रदीप साहू को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है।
रिहायशी मकान में चल रहा था अवैध गैस गोदाम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जबलपुर के महाराजपुर क्षेत्र में एक रिहायशी मकान को अवैध गैस गोदाम के रूप में इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घर में दबिश दी और वहां से कुल 44 गैस सिलिंडर बरामद किए। बरामद सिलिंडरों में 32 खाली, आठ भरे हुए और चार व्यवसायिक गैस सिलिंडर शामिल हैं।
Trending Videos
संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर की कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के अनुसार गैस सिलिंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम को सूचना मिली थी कि महाराजपुर क्षेत्र में प्रदीप साहू (54), अपने घर में बड़ी संख्या में अवैध रूप से गैस सिलेंडर रखे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद टीम ने संबंधित रिहायशी मकान में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दबिश के दौरान बरामद हुए सिलेंडर
कार्रवाई के दौरान घर में रखे 44 गैस सिलिंडर बरामद किए गए। इनमें से 32 गैस सिलेंडर खाली पाए गए, जबकि आठ सिलिंडर भरे हुए थे। इसके अलावा चार सिलिंडर व्यवसायिक उपयोग के बताए गए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी प्रदीप साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें- LPG Crisis: उज्जैन में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, खाद्य विभाग ने छापामारी कर 38 घरेलू सिलिंडर किए जब्त
‘गैस की कमी नहीं, भय के कारण बढ़ रही बुकिंग’
जिला कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि जबलपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की किसी प्रकार की कमी नहीं है। उनके अनुसार लोग भय के कारण बड़ी संख्या में गैस सिलिंडर की बुकिंग कर रहे हैं, जिससे सर्वर पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है और कई लोगों को ओटीपी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्धारित 25 दिन की समय सीमा से पहले ही कई उपभोक्ता गैस सिलिंडर की बुकिंग कर रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं।
अवैध उपयोग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से टीम गठित की गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से गैस सिलिंडर का उपयोग या घरों में बड़ी संख्या में भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन