{"_id":"69baa9da21ac39127f08f120","slug":"kiln-operator-alleges-harassment-demands-security-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111681-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भट्ठा संचालक ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भट्ठा संचालक ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, सुरक्षा की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के गांव दौलतपुर में संचालित एक ईंट भट्ठे के संचालक ने एक व्यक्ति पर उत्पीड़न, धमकी और अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है।
पीड़ित अमित पुत्र फूल सिंह निवासी रार्धना ने बताया कि उसने किराये की जमीन पर करीब 50 लाख रुपये का निवेश कर भट्ठा स्थापित किया है। आरोप है कि एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ बार-बार भट्ठे पर पहुंचता है और गाली-गलौज करते हुए मजदूरों को भगा देता है। साथ ही भट्ठा बंद न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने भट्ठे से संबंधित जमीन को लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए और संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इससे भट्ठे का संचालन प्रभावित हो रहा है और आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
भट्ठा संचालक का कहना है कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि कार्रवाई न होने से आरोपी लगातार उत्पीड़न कर रहा है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को दिए शिकायत पत्र में अपने और परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने, भट्ठे पर शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos