सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Union Minister Jayant Chaudhary Receives Death Threats, Residence Under Surveillance

UP: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, दिल्ली आवास की रेकी, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 20 Mar 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने और दिल्ली स्थित आवास की रेकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Union Minister Jayant Chaudhary Receives Death Threats, Residence Under Surveillance
जयंत चौधरी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फोन और व्हाट्सएप के जरिए लगातार मिल रही धमकियों के बीच उनके दिल्ली स्थित आवास की रेकी की भी जानकारी सामने आई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

Trending Videos


फोन और मैसेज के जरिए दी गई धमकी
जानकारी के अनुसार 18 मार्च 2026 को एक अज्ञात नंबर से कॉल कर मंत्री के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्हें और उनके करीबियों को खतरनाक हथियारों से मारने की धमकी दी गई। इसके अलावा व्हाट्सएप के माध्यम से वॉयस मैसेज और लोकेशन भेजकर भी धमकाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: सुबह से ही लगी बारिश की झड़ी, तापमान में गिरावट, जानें कैसा रहेगा ईद पर मौसम

आवास की रेकी से बढ़ी चिंता
मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब दिल्ली स्थित आवास के आसपास संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। बताया गया कि 17 मार्च की रात एक संदिग्ध वाहन काफी देर तक आवास के पास खड़ा रहा, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

थाने में दर्ज कराई गई शिकायत
मामले को गंभीरता से लेते हुए तुगलक सड़क थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मंत्री के निजी सहायक द्वारा दी गई तहरीर में पुलिस से गहन जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है।

जांच एजेंसियां सक्रिय
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धमकी देने वाले व्यक्ति की लोकेशन पश्चिम बंगाल में मिली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

कार्यकर्ताओं में आक्रोश
इस घटना के बाद समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है। उन्होंने सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed