{"_id":"69bce9843e83e6a105023465","slug":"meerut-weather-today-it-started-raining-since-morning-the-weather-became-cold-know-how-the-weather-will-be-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather Today: सुबह से ही लगी बारिश की झड़ी, तापमान में गिरावट, जानें कैसा रहेगा ईद पर मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather Today: सुबह से ही लगी बारिश की झड़ी, तापमान में गिरावट, जानें कैसा रहेगा ईद पर मौसम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
सार
बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ गई है और लोगों को मार्च में भी ठंड का अहसास हो रहा है। फिलहाल बारिश कुछ फसलों के लिए फायदेमंद हैं, मगर खेतों में पानी भर गया, तो नुकसान भी हो सकता है।
मोदीपुरम में हाईवे पर होती बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ समेत आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। पूरे दिन हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम में ठंडक घुल गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
Trending Videos
बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिल रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खड़ी फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हो रही है। लंबे समय से सूखे जैसे हालात के बीच हुई इस बारिश से गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों को काफी फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। शनिवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंडक बनी रहेगी। वहीं, किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, हालांकि अधिक वर्षा होने पर फसलों में जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।
शनिवार को ईद पर बारिश का अनुमान
ईद का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। ऐसे में मुस्लिम युवाओं और बच्चों को ये चिंता सता रही है कि कहीं ईद पर बारिश मजा किरकिरा न कर दे।
ये भी देखें...
सीसीएसयू: लोकगायिका मालिनी अवस्थी बनीं प्रोफेसर, विवि में छात्रों को सिखाएंगी संगीत; ये दो नए कोर्स हुए शुरू
शनिवार को ईद पर बारिश का अनुमान
ईद का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। ऐसे में मुस्लिम युवाओं और बच्चों को ये चिंता सता रही है कि कहीं ईद पर बारिश मजा किरकिरा न कर दे।
ये भी देखें...
सीसीएसयू: लोकगायिका मालिनी अवस्थी बनीं प्रोफेसर, विवि में छात्रों को सिखाएंगी संगीत; ये दो नए कोर्स हुए शुरू