सब्सक्राइब करें

ISIS Link: ऑनलाइन ट्रेनिंग-मीटिंग-सोशल मीडिया से चैट, इन लोगों को जोड़ता था साथ, कई राज्यों में फैला नेटवर्क

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/मुरादाबाद Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 20 Mar 2026 12:51 AM IST
सार

ISIS Link Case: आईएस कनेक्शन मामले में बीडीएस छात्र के जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और सोशल मीडिया से नेटवर्क फैलाने का खुलासा हुआ है। एटीएस जांच में कई राज्यों तक उसके संपर्क सामने आए हैं।

विज्ञापन
ISIS Link Case: BDS Student Used Video Conferencing and Social Media to Expand Network
हारिश अली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मुरादाबाद से आईएस से जुड़े मामले में गिरफ्तार सहारनपुर निवासी बीडीएस छात्र हारिश अली  से पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। 



जांच में पता चला है कि आरोपी हर रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए छात्रों और डॉक्टरों से जुड़कर उन्हें निर्देश साझा करता था और अपना नेटवर्क लगातार बढ़ा रहा था।

उसने उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अपना नेटवर्क फैलाया हुआ था। खुफिया एजेंसियां अब उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों की कुंडली खंगाल रही हैं।

Trending Videos
ISIS Link Case: BDS Student Used Video Conferencing and Social Media to Expand Network
हारिश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

रविवार को अकेले कमरे से चलता था नेटवर्क
जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। आरोपी हर रविवार को कॉलेज की छुट्टी होने के बावजूद अपने घर नहीं जाता था। जब शामली का रहने वाला उसका रूम पार्टनर उस दिन अपने घर चला जाता था, जिससे वह कमरे में अकेला रह जाता था।

इसी दौरान वह लैपटॉप के जरिए कई घंटों तक सक्रिय रहकर वीडियो कॉन्फ्रेंस करता था और अपने नेटवर्क से जुड़े लोगों से बातचीत करता था। यह भी सामने आया कि एक दिन हारिश का लैपटॉप गलती से रूम पार्टनर ने इस्तेमाल कर लिया तो हारिश ने उससे तीन दिन तक बात नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ISIS Link Case: BDS Student Used Video Conferencing and Social Media to Expand Network
आतंकी हारिश अली - फोटो : अमर उजाला
अपनी उम्र से दोगुनी उमे के डॉक्टर भी जुड़े थे साथ
हैरानी की बात है कि हारिश ने अपनी उम्र के छात्र तो जोड़े ही थे साथ में अपनी उम्र से दोगुनी उम्र के डॉक्टर और अन्य लोग भी उसके संपर्क में आ गए थे।

एटीएस और अन्य एजेंसियों की जांच में ये सामने आया है वह आईएस के सीनियर लीडरों से ऑन लाइन ट्रेनिंग लेता था। इसके बाद वह अन्य छात्र,डॉक्टर और अन्य लोगों को कौम और धर्म के नाम भड़का कर उन्हें अपने साथ जोड़ लेता था। 
ISIS Link Case: BDS Student Used Video Conferencing and Social Media to Expand Network
ATS ने युवक को उठाया - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में फैला था नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि आरोपी का नेटवर्क केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं था। मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मेरठ, गाजियाबाद, प्रयागराज और आगरा के अलावा दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के लोग भी उसके संपर्क में थे। वह एक समय में दो सौ से अधिक लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंस से जोड़कर उनसे संवाद करता था।

विज्ञापन
ISIS Link Case: BDS Student Used Video Conferencing and Social Media to Expand Network
सहारनपुर के मानकमऊ स्थित संदिग्ध आतंकी हारिश का आवास - फोटो : rajori news

सोशल मीडिया से करता था भर्ती
आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए ऐसे लोगों को तलाशता था, जो देश और सरकार के खिलाफ टिप्पणी करते थे।

इसके बाद वह उन्हें अपने नेटवर्क में शामिल कर अपने विचारों से प्रभावित करने का प्रयास करता था। वह वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए लगातार संपर्क बनाए रखता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed