{"_id":"69bc4dcb5c2dcb2b4c0040a7","slug":"bank-employee-defrauded-of-4976-lakh-under-the-pretext-of-share-trading-and-ipo-investments-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-171634-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश का झांसा देकर बैंककर्मी से 49.76 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश का झांसा देकर बैंककर्मी से 49.76 लाख की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बड़गांव के गांव भटपुरा निवासी बैंककर्मी और उसके दोस्त से शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश का झांसा देकर 49.76 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी दीपक कुमार ने तहरीर देकर बताया कि एक्सिस बैंक में कार्यरत हैं। उनके व्हाट्सएप पर नौ जनवरी 2026 को एक अज्ञात नंबर से शेयर खरीद-बिक्री से संबंधित मैसेज आया, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसके बाद 30 जनवरी को उसी नंबर से दोबारा संपर्क कर पांच पैसा एप के जरिए डिमैट अकाउंट खुलवाया गया। पांच फरवरी को पांच हजार रुपये निवेश करने पर 5500 रुपये और नौ फरवरी को जमा रकम पर 1250 रुपये का लाभ दिखाया गया। इसके बाद 11 फरवरी को भी पांच हजार रुपये निवेश कराए गए और फिर आरोपी ने आईपीओ में निवेश करने का लालच दिया।
आरोप है कि 15 फरवरी से दो मार्च के बीच विभिन्न बैंक खातों में कई किस्तों में लाखों रुपये ट्रांसफर कराए गए। चार मार्च को 17,900 रुपये भी जमा कराए गए। नौ मार्च को पीड़ित के डिमैट अकाउंट में 53.86 लाख रुपये के शेयर अलॉट दिखाए गए। आरोपियों ने पूरी रकम जमा करने के लिए दबाव बनाया और 90 प्रतिशत तक मुनाफे का लालच दिया। रुपये की व्यवस्था न होने पर पीड़ित ने 11 मार्च को 9.60 लाख रुपये का गोल्ड लोन लेकर जमा कर दिया।
पीड़ित ने अपने दोस्त अनिल कुमार को भी इसमें शामिल किया। अनिल कुमार ने भी अलग-अलग खातों से कुल 27 लाख रुपये से अधिक की रकम आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर कर दी। 12 मार्च को शेयर बेचने और रुपये निकालने की कोशिश की गई, लेकिन रकम खाते में नहीं आई। 16 मार्च को कस्टमर केयर नंबरों पर संपर्क किया गया तो आरोपियों ने कुल रकम पर 18 प्रतिशत सर्विस चार्ज एडवांस जमा करने की शर्त रख दी। इसके बाद पीड़ित को ठगी का पता चला।
Trending Videos