सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In Saharanpur, an elder brother, along with his son, murdered his younger brother.

Saharanpur News: सहारनपुर में बड़े भाई ने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई की कर दी हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
In Saharanpur, an elder brother, along with his son, murdered his younger brother.
विज्ञापन
लखनौती(सहारनपुर)। बिशनोट गांव में पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई मीनू (38) की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने पिता-बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए तलाश तेज कर दी है।
Trending Videos

बिशनोट गांव निवासी रामा के पांच बेटों में सबसे छोटा मीनू था। बुधवार देर रात मीनू का बेटा अभिराज अपने ताऊ सुभाष के घर टीवी देख रहा था। इसी बात पर मीनू ने अभिराज को डांट दिया, जिससे नाराज होकर सुभाष और मीनू के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुभाष ने अपने बेटे हिमांशु के साथ मिलकर मीनू पर लोहे की रॉड और सरियों से हमला कर दिया। हमले के बाद मीनू अचेत अवस्था में रातभर घर पर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पड़ोसियों ने यमुनानगर में रह रहे तीसरे भाई सतीश को वारदात की जानकारी दी। सतीश के गांव पहुंचने के बाद पुलिस बुलाई गई। बृहस्पतिवार सुबह सीओ अशोक सिसोदिया, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मीनू को मृत घोषित कर दिया। पता लगते ही आरोपी मौके से भाग गए। सीओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि सतीश की तहरीर पर आरोपी सुभाष और उसके बेटे हिमांशु के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।
-------

रोज के झगड़े ने ले ली जान, रातभर तड़पता रहा मीनू
- मां बोली-पूरा परिवार उजड़ गया, एक बेटे की मौत हो गई, दूसरा बेटा व पोता बन गया आरोपी
लखनौती। बिशनोट गांव में रोज-रोज के झगड़े ने मीनू की जान ले ली। वह रातभर जिंदगी के लिए तड़पता रहा। पड़ोसियों काे लगा था कि रामा के परिवार में रोजाना किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता है। इसलिए किसी ने भी गंभीरता नहीं दिखाई।
ग्रामीणों के अनुसार रामा के घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। बुधवार रात भी जब घर में विवाद हुआ तो लोगों ने इसे सामान्य मानकर अनदेखा कर दिया। किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया और न ही घायल मीनू की सुध ली। बताया जा रहा है कि अगर समय रहते कोई मदद मिल जाती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। रामा के परिवार में पांच बेटे हैं, जिनमें दो गांव में रहते हैं, जबकि तीन यमुनानगर में रहकर काम करते हैं। करीब 15 बीघा जमीन के सहारे परिवार का पालन-पोषण होता रहा है। बुधवार रात मीनू और सुभाष के बीच झगड़ा हुआ। सुभाष ने बेटे हिमांशु के साथ मिलकर मीनू से मारपीट की, जिससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गया था। मीनू पूरी रात घर के आंगन में ही पड़ा रहा।
उसके छोटे बच्चों ने जब सुबह दादा-दादी को बताया कि पिता नहीं उठ रहे हैं, तब जाकर परिजनों को घटना का पता चला। बताया जा रहा है कि मीनू की पत्नी पहले ही उसे छोड़कर जा चुकी थी। आए दिन घर में विवाद होने के कारण पड़ोसी भी दूरी बनाए रखते थे। यही वजह रही कि घटना के बाद भी गांव के लोग घर पर शोक संवेदना जताने नहीं पहुंचे। मीनू की मौत के बाद परिवार पूरी तरह बिखर गया है। एक बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे बेटे और पोते पर हत्या का आरोप है। मां बार-बार यही कह रही है कि पूरा परिवार उजड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed