सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested for staging fake firing outside restaurant to dupe financiers

Delhi NCR News: फाइनेंसरों को ठगने के लिए रेस्तरां के बाहर कराई फायरिंग फर्जी, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने साजिश से पर्दा उठाते हुए तीन को किया गिरफ्तार
Trending Videos

-आरोपी ने पब्लिसिटी और रसूख पाने के लिए खुद को विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों का शिकार दिखाने की कोशिश की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बाहरी जिले की पश्चिमी विहार ईस्ट व स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने रेस्तरां में चार दिन पहले गोलीबारी की झूठी कहानी बनाकर फाइनेंसरों के पैसे हड़पने की साजिश से पर्दा उठाते हुए तीन आरोपियों तपन दास उर्फ विश्वास (32), सनी उर्फ बोंग (21) और कमलेश उर्फ गांजा (31) को गिरफ्तार किया हैै। सभी सोनी कैंप, पश्चिमी विहार के निवासी हैं। आरोपी ने पब्लिसिटी के लिए खुद को विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों का शिकार दिखाने की कोशिश की। इनके पास से एक देसी पिस्तौल, 2 कारतूस, 2 कारतूस, अपराध में इस्तेमाल की गई 1 स्कूटी और अपराध करते समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि पीसीआर को पश्चिमी विहार में नाइट आउल रेस्तरां, सोनिया कैंप के लोहे के गेट पर फायरिंग की 15 मार्च को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को रेस्तरां के लोहे के गेट पर दो गोली के निशान मिले। साथ ही दो कारतूस और गोली की चुभन बरामद की। पुलिस को मौके पर कोई घायल नहीं मिला। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और हथियार अधिनियम की संबंधित धाराओं में पश्चिमी विहार ईस्ट थाने में मामला दर्ज कर पश्चिमी विहार थानाध्यक्ष राजपाल, एसआई गौरव, महिला एसआई नेता व स्पेशल स्टाफ प्रभारी रोहित की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और संदिग्धों की तस्वीरें स्थानीय स्तर पर साझा की गईं। टिप के आधार पर एक आरोपी सनी उर्फ बोंग को 17 और 18 मार्च की रात के बीच निहाल विहार नाला के पास पकड़ लिया गया। उसके बाद सारा भेद खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed