{"_id":"69bc991104545409e2089183","slug":"eid-ul-fitr-mughal-delhi-s-old-tradition-of-sehri-has-been-lost-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eid ul-Fitr: खो गई मुगलिया दिल्ली की सहरी की पुरानी परंपरा, ढोल की थाप की जगह अब बजता है अलार्म; बदलीं रवायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid ul-Fitr: खो गई मुगलिया दिल्ली की सहरी की पुरानी परंपरा, ढोल की थाप की जगह अब बजता है अलार्म; बदलीं रवायतें
फिरदौस आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 Mar 2026 06:17 AM IST
विज्ञापन
सार
रमजान में सहरी के लिए रोजेदारों को जगाने की पुरानी परंपरा लुप्त हो गई है। जिस शाहजहांनाबाद में कभी रोजेदार सहरी के लिए ढोल की थाप से जागते थे, उसकी जगह अब अलार्म ने ले ली है।
demo
- फोटो : Adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
चांदनी चौक की तंग गलियों से लेकर जामा मस्जिद की सीढ़ियों तक, मुगलिया दिल्ली की फिजाओं में रमजान का एक अलग ही नूर नजर आता है। हालांकि, वक्त के साथ इस ऐतिहासिक शहर की रिवायतें भी बदल गईं हैं।
Trending Videos
रमजान में सहरी के लिए रोजेदारों को जगाने की पुरानी परंपरा लुप्त हो गई है। जिस शाहजहांनाबाद में कभी रोजेदार सहरी के लिए ढोल की थाप से जागते थे, उसकी जगह अब अलार्म ने ले ली है। वक्त के साथ घर-घर जाकर दरवाजे खटखटाकर जगाने की रिवायतें खत्म हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी दिल्ली के निवासी बताते हैं कि अकीदतमंदों ने अब अपने पड़ोसियों की फिक्र करना भी कम कर दिया है। वे परिवार तक सिमट कर रह गए हैं। उनका कहना है कि 1960 के दशक में रमजान में चांदनी चौक, मटिया महल, मीना बाजार, उर्दू बाजार और जामा मस्जिद के आसपास वाले बाजारों में सन्नाटा और रूहानियत हुआ करती थी।
अकीदतमंद ईशा की नमाज और तरावीह की नमाज के बाद सो जाया करते थे। उन्हें जगाने के लिए ढोल-बाजे के साथ बुजुर्ग, नौजवानों और बच्चों की टोलियां घर-घर दस्तक देती थी। लेकिन, अब यहां के बाजारों में रात भर चहल-पहल और रोशनी का पहरा रहता है। हर जगह लोग घूमते नजह आते हैं। आजकल कई लोग तो सिर्फ यहां की रौनक देखने ही आते हैं।
10-12 लोगों का एक समूह पहले ढोल-बाजे के साथ गलियों से गुजरते थे। वह रोजेदारों को सहरी करने के लिए आवाज लगाते थे। सहरी का उत्सव जैसा लगता था।
- नासिर अली
कुछ लोगों का समूह ढोल-बाजे के साथ गलियों से गुजरता था, तो उनमें से कुछ लोग घर-घर जाकर रोजेदारों को जगाने का काम करते थे। आवाज आने तक वे दरवाजे पर खड़े रहते थे।
- मो. फैसल
मोहब्बत और सवाब की रहती थी नीयत
पुरानी दिल्ली निवासी मो. आजम बताते हैं कि उस दौर में जगाने वालों की एक खास अहमियत होती थी। उनका मकसद शोर करना नहीं, बल्कि हर रोजेदार को इबादत के लिए वक्त पर जगाना होता था। यह काम वे मोहब्बत और सवाब की नीयत से करते थे। वे तब तक घर का दरवाजा खटखटाते रहते थे, जब तक अंदर से आवाज नहीं आती थी। दरवाजा खोलने तक टोली घर के बाहर खड़ी रहती थी। यह अंदाज इतिहास के पन्नों से लुप्त हो गया है।