सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   It is raining in Delhi NCR

दिल्ली-एनसीआर में हो रही है बारिश: हल्की हवाओं से बढ़ी ठंडक, दिन में भी छाए रहेंगे बादल; रुक-रुक कर बरसेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Mar 2026 06:50 AM IST
विज्ञापन
सार

बारिश के साथ थोड़ी हवाओं ने माहौल में ठंडक पैदा कर दी है। दिन में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 

It is raining in Delhi NCR
एनसीआर में बारिश... - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में आज सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। बारिश के साथ थोड़ी हवाओं ने माहौल में ठंडक पैदा कर दी है। दिन में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 

Trending Videos


मौसम विभाग ने जारी किया था यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने कल कहा था कि शुक्रवार को भी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा। ऐसे में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखी जा सकती है। इस दौरान हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। कभी-कभी हवा की गति 40 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में 21 मार्च को अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 22 मार्च से 24 मार्च तक अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 15-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

तापमान में गिरावट
दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन से रुक-रुक कर होने वाली बारिश से तापमान में छह से सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर बारिश का सिलसिला एक-दो दिन और जारी रहा तो इससे तापमान और गिरेगा। 

साफ हुई हवा
दिल्ली एनसीआर में एक-दो दिन से बारिश हो रही है और साथ में कभी हल्की तो कभी तेज हवाएं भी चल रही हैं। बारिश से साथ हवा के कारण दिल्ली के एक्यूआई में भी कुछ सुधार दर्ज किया गया है। 

गर्मी से मिली निजात
बारिश के कारण दिल्ली और एनसीआर के लोगों के गर्मी से राहत मिली है। इस बारिश ने होली के बाद अचानक बढ़ी गर्मी पर ब्रेक लगा दिया  है। बारिश का असर कुछ दिन रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed