{"_id":"68b1d9b68c9c14126e0f4fc0","slug":"hindu-women-consume-alcohol-on-teej-festival-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3343864-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: तीजा पर महिलाओं के शराब पीने की बात करने वाले नेता पहुंचे जेल, धार्मिक भावना भड़काने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: तीजा पर महिलाओं के शराब पीने की बात करने वाले नेता पहुंचे जेल, धार्मिक भावना भड़काने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
सार
तीजा पर्व पर महिलाओं के शराब सेवन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस पूर्व पार्षद शाबान मंसूरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर उसे जेल भेजने का आदेश दिया। भाजपा ने इसे धार्मिक भावनाओं भड़काने वाला बताया।
तीजा पर्व पर हिन्दू महिलाएं करती है शराब का सेवन
विज्ञापन
विस्तार
तीजा पर्व पर हिन्दू महिलाओं द्वारा शराब का सेवन किए जाने की आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस पूर्व मुस्लिम पार्षद को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भिजवा दिया है।
Trending Videos
गौरतलब है कि पूर्व कांग्रेसी पार्षद पार्षद शाबान मंसूरी ने सोशल मीडिया ग्रुप में टिप्पणी करते हुए कहा था कि प्रदेश में महिलाओं के शराब पीने वाले बयान का इसलिए विरोध किया जा रहा है कि तुम्हारी मां-बहन भी तीजा पर शराब पीती हैं। हिंदू त्योहार तीजा के अवसर पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने बुधवार को घमापुर थाने पहुंचकर पूर्व कांग्रेस पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पूर्व कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ धारा 196, 197, 299 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में शराब पर सियासत: पटवारी के बाद मुस्लिम नेता के बिगड़े बोल, कहा- तीज पर तेरी मां-बहन भी पीती है
भाजपा नेताओं का कहना था कि तीजा पर उपवास रहने वाली महिला के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी न केवल हिंदू समाज का अपमान है, बल्कि धार्मिक दंगा भड़काने का भी प्रयास है। पुलिस ने आरोपी पूर्व कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ धारा 196, 197, 299 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। घमापुर पुलिस ने आरोपी पूर्व कांग्रेस पार्षद को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने आरोपी पूर्व कांग्रेस पार्षद की जमानत याचिका को निरस्त करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश जारी किए थे। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को जेल में निरुद्ध करवाया।

कमेंट
कमेंट X