MP: BJP नेताओं से मुलाकात के बाद मैथिली ठाकुर का सियासत में उतरने का इशारा, बताया कहां से लड़ना चाहेंगी चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले लोकप्रिय भक्ति गायिका मैथिली ठाकुर के राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में उन्होंने गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और बीजेपी नेता विनोद तावड़े से मुलाकात की, जिसके बाद उनके चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विस्तार
#WATCH | Jabalpur, MP | On reports of her contesting in the upcoming Bihar elections, Folk music and devotional singer Maithili Thakur said, "I too have been seeing these things on TV. I recently visited Bihar and had the opportunity to meet Nityanand Rai, as well as Vinod Tawde.… pic.twitter.com/ZOAdQ0EWNd
— ANI (@ANI) October 7, 2025
मैथिली बोलीं- देखते हैं क्या होता है
वहीं, जबलपुर पहुंची भक्ति गायिका मैथिली ठाकुर ने अपने चुनाव लड़ने की खबरों पर कहा, "मैं भी टीवी पर ये सब देख रही हूं। हाल ही में मैं बिहार गई थी और मुझे नित्यानंद राय और विनोद तावड़े से मिलने का मौका मिला। हमने बिहार के भविष्य पर चर्चा की। अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। देखते हैं क्या होता है। मैं अपने गांव के निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहूंगी, क्योंकि मुझे उससे लगाव है"
बिहार चुनाव में वह किसे समर्थन दे रही हैं, इस पर उन्होंने कहा, "मैं अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। मैं देश के विकास में हर संभव योगदान देने के लिए पूरी ताकत से खड़ी हूं"
वर्ष 1995 में बिहार में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़कर चले गए, उस परिवार की बिटिया सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर जी बदलते बिहार की रफ्तार को देखकर फिर से बिहार आना चाहती हैं।
— Vinod Tawde (@TawdeVinod) October 5, 2025
आज गृह राज्यमंत्री @nityanandraibjp जी और मैंने उनसे आग्रह किया कि बिहार की जनता के लिए और… pic.twitter.com/DrFtkxQWo0
ये है मामला
दरअसल, विनोद तावड़े ने बीते रविवार को अपने एक्स हैंडल से तस्वीरें शेयर कर लिखा था, "वर्ष 1995 में बिहार में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़कर चले गए, उस परिवार की बिटिया सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर जी बदलते बिहार की रफ्तार को देखकर फिर से बिहार आना चाहती हैं। आज गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय जी और मैंने उनसे आग्रह किया कि बिहार की जनता के लिए और बिहार के विकास के लिए उनका योगदान बिहार का सामान्य आदमी अपेक्षित करता है और वे उनकी अपेक्षाओं को पूरा करें। बिहार की बिटिया मैथिली ठाकुर जी को अनंत शुभकामनाएं!"

कमेंट
कमेंट X