सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Deputy Chairperson’s husband turns out to be killer of Executive Officer killed in encounter bhagalpur BiharD

Bihar News: उपसभापति का पति ही निकला कार्यपालक पदाधिकारी का हत्यारा, पुलिस एनकाउंटर में हुआ ढेर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: भागलपुर के सुल्तानगंज में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी रामधनी यादव, जो उपसभापति का पति है, वही हत्या का मास्टरमाइंड था। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया।

Deputy Chairperson’s husband turns out to be killer of  Executive Officer killed in encounter bhagalpur BiharD
अपनी पत्नी के साथ मृतक अपराधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज मेंदिनदहाड़े नगर परिषद कार्यालय में घुसकर कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या और सभापति पर जानलेवा हमला, यह साबित करता है कि अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हो चुके थे। लेकिन इस कहानी का सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब जांच की परतें खुलीं और आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि सत्ता के बेहद करीब का आदमी निकला। सीसीटीवी फुटेज ने सच्चाई को बेनकाब कर दिया। मुख्य आरोपी रामधनी यादव, जो उपसभापति का पति था, वही इस खूनी खेल का मास्टरमाइंड निकला। उसने अपनी पत्नी नीलम देवी 2020 में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के टिकट पर सुलतानगंज से विधानसभा चुनाव भी लड़वाया था।

पुलिस पर फायरिंग, फिर मिला करारा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह जब पुलिस रामधनी यादव को हथियार बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तब उसने अज्ञात अपराधियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर ही गोलियां बरसा दीं। लेकिन इस बार जवाब भी उतना ही सख्त था, बिहार पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में डीएसपी नवीन, इंस्पेक्टर परमेश्वर और इंस्पेक्टर मृत्यंजय घायल हो गए। तीनों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: व्यवसायी की हत्या कर शव को दुकान में किया बंद, पूर्व मालिक पर लगा हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

अब आगे क्या?
एक आरोपी मारा जा चुका है, दूसरा घायल है। लेकिन असली लड़ाई अभी बाकी है- उस पूरे नेटवर्क को उजागर करना, जिसने इस साजिश को जन्म दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने अपने सहयोगियों के साथ पुलिस टीम पर हमला कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed