सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Tension due to vandalism in Jabalpur temple, two sides face to face, stone pelting

MP News: जबलपुर के मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, जमकर मारपीट और पथराव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Jabalpur Stone Pelting: जबलपुर के सिहोरा नगर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित आजाद चौक में गुरुवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान एक युवक के साथ मारपीट कर मंदिर में लगी ग्रिल को नुकसान पहुंचाया गया। इस घटना के बाद दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते जमकर पथराव शुरू हो गया।

MP News: Tension due to vandalism in Jabalpur temple, two sides face to face, stone pelting
जबलपुर में दो पक्षों में पथराव हो गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार रात करीब 9 बजे आजाद चौक के दुर्गा मंदिर में एक युवक द्वारा तोड़फोड़ करने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। उस समय मंदिर में आरती चल रही थी। जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया। क्षेत्र में एहतियातन भारी पुलिस बल मौजूद है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। 
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

सिहोरा के आजाद चौक इलाके में दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव फैल गया। आजाद चौक, वार्ड नंबर 5 में आरती के दौरान एक युवक द्वारा मंदिर की ग्रिल तोड़े जाने की सूचना मिली। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट व पथराव की घटना हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस सहित आसपास के थानों का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। घटना के बाद से आजाद चौक क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

आरती के दौरान शुरू हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर में आरती चल रही थी तभी एक युवक ने प्रवेश कर ग्रिल तोड़ दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, आंसू गैस के गोले छोड़े
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालात बिगड़ते देख भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। अतिरिक्त बल भी बुलाया गया है और पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

जनप्रतिनिधियों ने ली जानकारी
सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी कार्यकर्ताओं के माध्यम से मिली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात कर हालात की समीक्षा की है। वहीं, प्रभारी मंत्री को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया है।

क्षेत्र में बढ़ी सतर्कता
पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि आजाद चौक क्षेत्र को पहले से ही अतिसंवेदनशील माना जाता रहा है। यहां दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने स्थित है, जिसके कारण पूर्व में भी विवाद की स्थिति बनती रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के समय मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज लगभग एक ही समय पर हो रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो युवक के साथ मारपीट और मंदिर की ग्रिल तोड़ने के बाद पथराव में बदल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। प्रशासन द्वारा लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की गई है।


अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed