सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Newly married daughter-in-law absconds with jewellery and cash worth lakhs

Jabalpur News: प्रेम विवाह के बाद नवविवाहित बहू लाखों के जेवर और 68 लाख नकद लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 10 Jul 2025 09:00 AM IST
विज्ञापन
सार

दिनेश चौबे ने घर की सुरक्षा के लिए 68.50 लाख रुपये और 15 लाख के जेवर पूजा को सौंपे थे, लेकिन 21 जुलाई को पूजा अचानक घर छोड़कर फरार हो गई। पुलिस ने पूजा गुर्जर के खिलाफ धारा 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, पर अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Jabalpur News: Newly married daughter-in-law absconds with jewellery and cash worth lakhs
दुल्हन। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिविल लाइन थानान्तर्गत प्रेम विवाह कर नवविवाहित द्वारा लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित ससुर की रिपोर्ट पर आरोपी बहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी बहू की तलाश कर रही है, परंतु अभी तक उसके संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
Trending Videos


सीएसपी ओमनी सोनू कुर्मी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार चौबे चौबे उम्र 66 वर्ष निवासी साई बाबा मंदिर के सामने राजकुमारी भवन डुप्लेक्स नम्बर 02 ने शिकायत में बताया कि उसके बेटे कार्तिकेय चौबे ने पूजा गुर्जर (चौबे) से नामक युवती से 13 जून को प्रेम विवाह किया था। तभी से बहू और बेटा उसके घर पर रहते थे। कचनार कैसल्य में डुप्लेक्स खरीदने का सौदा उसने किशोर कुकरेजा आदिवासी तिलहरी गोराबाजार से 52 लाख 50 हजार रुपये में किया था। इसके अलावा फर्नीचर की अतिरिक्त राशि 10 लाख रुपये का भुगतान किया जाना था। जिसकी राशि उसके द्वारा स्वयं की आय से 18 लाख 50 हजार रुपये तथा अन्य रिश्तेदारों से राशि उधार लेकर एकत्रित किया थी। इसके अलावा 15 लाख के जेवरात उसके पूर्वज एवं स्वयं के विवाह के समय के थे। उसने जेवरात और रकम अपनी बहु पूजा गुर्जर (चौबे) को सुरक्षित घर में रखने के लिए दी थी। बहू ने जेवराम और रकम अपने कमरे में पलंग में बने बॉक्स में रख दी थी। उसे रुपयों कि आवश्यकता पड़ी तो लड़के कार्तिकेय चौबे के साथ ऊपर के कमरे में जाकर पलंग के बॉक्स को खोला तो रुपये एवं जेवरात गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अस्पताल में डॉ. नहीं मिलते, बार-बार लगा रहे हैं चक्कर, काम आएगा 'सेहत सेतु'; अब इन जिलों में भी सुविधा

अपनी पत्नी वीना चौबे एवं लड़के कार्तिकय चौबे से पूछा तो उन्होंने रुपये पैसे एवं जेवर के संबंध में कोई जानकारी होने की बात कही। उसकी बहू विगत 21 जुलाई को घर से चली गयी थी। बहू अपने से कुल राशि 68 लाख 50 हजार रुपये नकद और घर में रखे जेवर ले गई है। पूछताछ करने पर उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पूजा गुर्जर चौबे के विरुद्ध धारा 316(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है। अभी तक आरोपी नवविवाहित बहू के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed