सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Relatives and acquaintances were not returning the loan, the young man committed suicide by consuming poison

Jabalpur News: रिश्तेदार और परिचित नहीं लौटा रहे थे उधार लिए दो लाख रुपये, परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 13 Jul 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के एक युवक ने उधार दिए दो लाख रुपये वापस न मिलने और बैंक किश्तों से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने फूफा और दो अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने जांच के बाद तीनों पर केस दर्ज किया है।
 
 

Relatives and acquaintances were not returning the loan, the young man committed suicide by consuming poison
जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज किया केस।
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर जिले में फूफा और एक परिचित महिला समेत दो लोगों ने उधार लिए दो लाख रुपये नहीं लौटाए तो  युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Trending Videos


अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि अमन पटेल (21) निवासी सुहागी अधारताल से उसके फूफा नरेश पटेल ने रुपये उधार लिए थे। इसके अलावा क्षेत्र में रहने वाली महिला आरती दुबे ने युवक के नाम से एक प्राइवेट बैंक से लोन लिया था, जिसकी किश्तें वह जमा नहीं कर रही थी। क्षेत्र में रहने वाला सूरज शर्मा नामक युवक भी उधार लिए रुपये वापस नहीं कर रहा था। युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बाद भी फूफा और अन्य परिचित रुपये वापस नहीं कर रहे थे। उधर, प्राइवेट बैंक वाले भी लगातार लोन की किश्त की माग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दुबई में CM मोहन यादव का पहला दिन, प्रवासी उद्योगपतियों से मुलाकात, मिले करोड़ों के निवेश प्रस्ताव
 
इन्हीं कारणों से 5 अगस्त 2024 की दोपहर को युवक ने घर में ज़हरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। इलाज के दौरान युवक की अस्पताल में मौत हो गई थी। युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि फूफा और अन्य परिचितों द्वारा उधार लिए गए रुपये वापस न करने के कारण मां रोज रोती है। इस सबके कारण मैं आत्महत्या कर रहा हूं।  जिन लोगों ने रुपये लिए हैं, कृपया वापस कर दें।

ये भी पढ़ें: करणी सैनिकों ने रतलाम महू-नीमच हाईवे किया जाम, पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा, अध्यक्ष शेरपुर गिरफ्तार

पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया था। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी नरेश पटेल, आरती दुबे, सूरज शर्मा के विरुद्ध धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed