Jabalpur: सीमांकन के नाम पर 80 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, लोकायुक्त ने घर के बाहर दबोचा
जबलपुर में लोकायुक्त ने राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी को 80 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वह शहपुरा तहसील में जमीन सीमांकन के लिए एक व्यापारी से एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत के बाद कार्रवाई हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकायुक्त ट्रैप दल ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए रतन कॉलोनी, कटंगा निवासी एक राजस्व निरीक्षक (आरआई) को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी आरआई करण सिंह लोधी पर जमीन के सीमांकन के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, व्यापारी रोहित कुमार जैन ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि उन्होंने अपने कुछ व्यावसायिक सहयोगियों के साथ मिलकर शहपुरा तहसील के कोलोन गांव में मटर प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने के लिए जमीन खरीदी थी। जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन तहसील कार्यालय में दिया गया था, लेकिन संबंधित राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी सीमांकन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे।
शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान रतन कॉलोनी स्थित आरोपी के घर के सामने उसे 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
पढ़ें: त्विषा केस: 'मेरे और बहू के बीच में कोई विवाद नहीं था', कोर्ट में चिल्लाकर बोलीं गिरिबाला; बेटा मुस्कुराता रहा
शिकायतकर्ता रोहित कुमार जैन ने बताया कि सीमांकन आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी और जानबूझकर देरी की जा रही थी। जब उन्होंने आरआई से संपर्क किया तो उसने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की। आरोप है कि 20 हजार रुपये पहले दिए जा चुके थे, इसके बावजूद काम नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने लोकायुक्त से शिकायत की। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शेष 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।

कमेंट
कमेंट X