Jabalpur: ट्रेनों में महिलाओं को बनाती थीं निशाना, दो महिला चोर गिरफ्तार; 70 हजार के चांदी के जेवर बरामद
जबलपुर जीआरपी ने दो सदस्यीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ट्रेनों में महिलाओं को निशाना बनाकर तीन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। उनके कब्जे से करीब 70 हजार रुपये के चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर में जीआरपी पुलिस ने दो सदस्यीय महिला चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। गिरोह की दोनों सदस्य ट्रेन में यात्रा करने वाली महिलाओं को अपना शिकार बनाती थीं। आरोपी महिलाओं ने तीन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। जीआरपी ने उनके पास से चोरी किए गए करीब 70 हजार रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात टीम रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 6 के कटनी आउटर पर दो महिलाएं संदिग्ध अवस्था में मिलीं। टीम द्वारा पूछताछ करने पर दोनों महिलाएं संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। इसके बाद उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने अपने नाम रूपा माली, निवासी हिंडोरिया (दमोह) तथा रेखा माली, निवासी ललितपुर बताए। उनके सामान की तलाशी लेने पर चांदी के जेवरात बरामद हुए।
जेवरात की कीमत लगभग 70 हजार रुपये आंकी गई
पूछताछ में उन्होंने ट्रेन में तीन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि वे ट्रेन में यात्रा करने वाली महिलाओं को अपना निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देती थीं। आरोपी महिलाओं के पास से बरामद चोरी के जेवरात की कीमत लगभग 70 हजार रुपये आंकी गई है।
ये भी पढ़ें- बेटी बनी जिले का गौरव: पांढुर्ना की पहली महिला पायलट बनी हर्षिता अग्रवाल, जानें किसने दिया इनके सपनों को पंख
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी महिलाओं के खिलाफ पहले भी ट्रेन में चोरी के मामले दर्ज हैं या नहीं। इसके लिए उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कराई जा रही है। पूछताछ में चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।
