फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Jhabua: Newborn Found Dead in Civil Hospital Toilet; Police Check CCTV Footage and Maternity Records

मानवता शर्मसार: झाबुआ अस्पताल के शौचालय में मिला नवजात का शव, सफाईकर्मी ने दी सूचना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Tue, 20 Oct 2026 05:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 20 Oct 2026 05:05 PM IST
सार

सिविल अस्पताल में मंगलवार को शौचालय में सफाई के दौरान नवजात का शव मिलने पर अस्पताल प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच के लिए CCTV फुटेज, डिलीवरी वार्ड के रिकॉर्ड और हाल में भर्ती गर्भवती महिलाओं की सूची खंगाल रही है।

विज्ञापन
Jhabua: Newborn Found Dead in Civil Hospital Toilet; Police Check CCTV Footage and Maternity Records
झाबुआ सिविल अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को सिविल अस्पताल के शौचालय में एक नवजात बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नियमित सफाई के दौरान सफाई कर्मचारी ने शौचालय में नवजात को देखा और तुरंत अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही अस्पताल का स्टाफ और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद नवजात बालक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सफाई के दौरान हुआ खुलासा
अस्पताल में मंगलवार को रोजाना की तरह सफाई कार्य चल रहा था। इसी दौरान सफाई कर्मचारी जब शौचालय की सफाई करने पहुंचा, तब उसने वहां नवजात का शव देखा। उसने तत्काल अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। अस्पताल परिसर में मौजूद डॉक्टर और सुरक्षाबल के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। चिकित्सकों द्वारा नवजात की मृत्यु की पुष्टि करने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर: बेटे के साथ ड्यूटी जा रही सफाईकर्मी को इंदौर में कार ने मारी टक्कर, हो गई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्ड की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल तेज कर दी है। सिविल सर्जन डॉ. एमएल मालवीय ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस टीम अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि शौचालय में नवजात का शव फेंकने वाले संदिग्धों की पहचान हो सके। पुलिस डिलीवरी वार्ड के रिकॉर्ड और हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुई गर्भवती महिलाओं की सूची की भी बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed