{"_id":"653ddf3c7f2f41e18e07d805","slug":"jhabua-news-illegal-liquor-worth-more-than-rs-63-lakh-seized-two-accused-arrested-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhabua News: 63 लाख से ज्यादा की अवैध शराब जब्त, एमपी से गुजरात ले जा रहे दो आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhabua News: 63 लाख से ज्यादा की अवैध शराब जब्त, एमपी से गुजरात ले जा रहे दो आरोपी भी गिरफ्तार
Sun, 29 Oct 2023 09:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 29 Oct 2023 09:57 AM IST
सार
Jhabua News: झाबुआ पुलिस ने 370 पेटी अवैध शराब जब्त की है। शराब को मध्यप्रदेश से गुजरात भेजा जा रहा था। शराब की कीमत 63 लाख से ज्यादा बताई जा रही है।
विज्ञापन
अवैध शराब के जखीरे के साथ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश की अंतिम सीमा पिटोल बेरियर पर पुलिस ने नाके बंदी करते हुए कन्टेनर में भरी 370 पेटी अवैध शराब जब्त की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गई शराब 63 लाख से अधिक की बताई जा रही है। मप्र से गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब पिछले एक माह में पुलिस ने कई बार पकड़ी है।
झाबुआ पुलिस द्वारा सतत पिटोल बार्डर पर निगरानी रखी जा रही है। दिन व रात लगातार विभिन्न वाहनों की चेकिंग की जा रही है। शनिवार की दोपहर इंदौर की ओर से गुजरात जा रहे एक कन्टेनर को जब रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें 370 पेटी अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। वाहन को पिटोल चौकी ले जाकर जब शराब की गिनती की गई तो उसमें अलग-अलग ब्रांड की 370 पेटी अवैध शराब भरी मिली। पुलिस ने जब शराब को लेकर दस्तावेज मांगे तो उपलब्ध नहीं हो पाए। मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।