फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Suspicious death of Class 11 student at Chandpur hostel; family alleges murder.

'मेरी आत्मा हॉस्टल में रह जाएगी': फंदे पर लटका मिला छात्र का शव, जेब में मिली चिट्ठी ने बढ़ाया सस्पेंस; जानें

Mon, 10 Aug 2026 08:10 AM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 08:10 AM IST
सार

MP: 11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। छात्र की जेब से मिली चिट्ठी के बाद मामला और रहस्यमय हो गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Suspicious death of Class 11 student at Chandpur hostel; family alleges murder.
छात्र की पैंट से बरामद हुई चिट्ठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आलीराजपुर जिले के चांदपुर स्थित सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास में 11वीं कक्षा के छात्र धुमेश (पिता इगलसिंह कलेश) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। रविवार शाम छात्र का शव छात्रावास परिसर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद छात्रावास समेत पूरे क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल है।
विज्ञापन


मृतक छात्र डूंगरगांव का निवासी था। परिजनों ने छात्र की मौत को हत्या बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस को छात्र की जेब से एक चिट्ठी भी मिली है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्ठी में क्या लिखा है और उसका घटना से कोई संबंध है या नहीं।
विज्ञापन


घटना के बाद छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। साथी छात्रों का आरोप है कि घटना के समय वार्डन और चौकीदार दोनों ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: श्रावण के दूसरे सोमवार को दूल्हा बने बाबा महाकाल, तड़के 2:30 बजे खुले पट; उमड़ा आस्था का सैलाब

घटना की सूचना मिलते ही जोबट विधायक सेना पटेल चांदपुर छात्रावास पहुंचीं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और छात्रावास में रह रहे करीब 50 अन्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।


पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा ले रही है। छात्रावास परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना से पहले और बाद की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

क्या बोले एसडीओपी?
आलीराजपुर एसडीओपी डॉ. शक्तिसिंह चौहान ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों से भी विस्तार से चर्चा कर उनकी आशंकाओं को सुना है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्र की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed