{"_id":"6a7049de26063e159e0b7913","slug":"bloody-clash-in-petlawad-woman-assaulted-youth-killed-while-trying-to-intervene-jhabua-news-c-1-1-noi1456-4571001-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Crime News: पेटलावद में खूनी संघर्ष, महिला पुरुष को नग्न करके पीटा; पुरुष की मौत, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: पेटलावद में खूनी संघर्ष, महिला पुरुष को नग्न करके पीटा; पुरुष की मौत, वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2026 10:27 PM IST
शनिवार देर रात पेटलावद की अटल बस्ती में एक सनसनीखेज वारदात के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 2 बजे राजगढ़ क्षेत्र के कुछ लोग पेटलावद की अटल बस्ती स्थित महिला के घर पहुंचे। मुख्य दरवाजा नहीं खुलने पर आरोपी पीछे के रास्ते से घर में घुस गए। इसके बाद घर में रखी लकड़ी की मोगरी और लाठी से महिला की पिटाई शुरू कर दी।
इस दौरान घर में मौजूद हरिराम गोमाजी महिला को बचाने लगे। आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। दोनों को नग्न कर बेसबॉल बैट और मोगरी से पीटा गया। गंभीर रूप से घायल हरिराम को अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
महिला ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी देवा पिता थावरिया सिंगाड़ (वर्तमान जनपद अध्यक्ष सरदारपुर का पति) के साथ वह करीब 14 साल से संपर्क में थी। हालांकि, पिछले करीब एक साल से महिला ने आरोपी देवा से पूरी तरह दूरी बना ली थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पिछले कई महीनों से लगातार विवाद चल रहा था, जो शनिवार रात को हिंसक रूप ले लिया। मृतक हरिराम और भूली बाई 31 जुलाई को उज्जैन दर्शन के लिए गए थे और 1 अगस्त की शाम को ही वापस लौटे थे। महिला का देवा से दूर होना और हरिराम का उसका सहयोगी बनना आरोपी को रास नहीं आया।
मृतक हरिराम के पुत्र ने बताया कि शनिवार रात आरोपी उनके धुलेट स्थित घर पर आए गाली-गलौज करने के बाद चले गए। इसके बाद रविवार सुबह करीब 5 बजे पेटलावद अस्पताल से फोन आया कि उनके पिता की हालत गंभीर है, जिसके बाद वे वापस पेटलावद पहुंचे। आरोपियों की दबंगई का आलम यह था कि सुबह होते ही आरोपी दोबारा हरिराम के घर पहुंचे और परिजनों को धमकाया। घायल महिला भूली बाई के बयानों के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1), 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत मुख्य आरोपी देवा पिता थावरिया सिंगाड़ और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।