{"_id":"689dc7f8dc3144cf8b0b2315","slug":"even-after-8-days-no-clue-has-been-found-about-archana-tiwari-katni-news-c-1-1-noi1360-3285235-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां गई अर्चना तिवारी: आठ दिन में तीन टीमें नहीं जुटा सकीं एक भी सुराग, ढूंढ-ढूंढकर भाई-बड़े पिता पड़े बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां गई अर्चना तिवारी: आठ दिन में तीन टीमें नहीं जुटा सकीं एक भी सुराग, ढूंढ-ढूंढकर भाई-बड़े पिता पड़े बीमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: कटनी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
सार
कटनी की अर्चना तिवारी 7 अगस्त से नर्मदा एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान भोपाल के बाद रहस्यमय तरीके से लापता है। एक सप्ताह की खोज और जांच के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। परिजन मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुके हैं, लेकिन लगातार तलाश में जुटे हैं।
लापता अर्चना तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कटनी की बेटी अर्चना तिवारी की तलाश एक सप्ताह से जारी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। अर्चना तिवारी के भाई अभय ने बताया कि भोपाल से लेकर कटनी के बीच हर उस लोकेशन में पहुंचकर तलाश किए जहां भी भोपाल GRP को इनपुट मिले लेकिन हाथ अब तक हाथ खाली है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इश्क और धोखेबाजी: युवती ने अब पलटा मर्जी से शादी वाला बयान, बोली- सौरभ बनकर मिला था सरवर, धमकाकर बनवाया वीडियो
दरअसल कटनी की बेटी अर्चना तिवारी रक्षाबंधन के लिए 7 अगस्त को इंदौर बिलासपुर ट्रेन(नर्मदा एक्सप्रेस) से कटनी जिले के लिए निकली थी लेकिन भोपाल के बाद से वो चलती ट्रेन से रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। इसके बाद से ही पूरा इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया समेत कटनी के हर संभावित स्थानों में तलाश की है। बता दें अर्चना तिवारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट 8 अगस्त को कटनी GRP ने दर्ज करते हुए जांच रिपोर्ट भोपाल रवाना कर दी गई थी। इसके बाद से भोपाल GRP ने अर्चना की तलाश में तीन टीमें गठित करते हुए नर्मदापुरम, इटारसी समेत कई स्थानों में पहुंचकर CCTV कैमरे समेत अन्य स्तर में जांच की। इस दौरान अर्चना के तीनों भाई और बड़े पिता बाबू प्रकाश तिवारी भी रेल पुलिस के साथ मौजूद रहे, मानसिक और शारीरिक से परेशान होने के चलते उनकी तबीयत अब जवाब देने लगी है। एक तरफ अभिषेक शुक्ला का बीपी लो हो गया, तो दूसरी अभय तिवारी भी टाइफाइड बीमारी से ग्रसित हो चुके हैं। वहीं भोपाल में मौजूद बड़े पिता की भी हालत खराब हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- कट्टे की नोक पर महिला को धमकाकर किया दुष्कर्म, बोला- संबंध नहीं बनाए तो गोली मारकर यहीं गाड़ दूंगा
अर्चना तिवारी के भाई अभय तिवारी ने बताया कि बहन अर्चना तिवारी के लापता होने पर भोपाल GRP के साथ तीनों भाई, अर्चना के बड़े पिता और रिश्तेदार लगातार कोशिश में जुटे हैं। इंदौर में CCTV फुटेज के बाद हम सभी भोपाल से लेकर कटनी के बीच सभी लॉकेशन पर जांच करवा चुके लेकिन पता नहीं लगा है। उमरिया से बैग मिलने के बाद उसका मोबाइल भी नहीं मिला है, जबकि कई लोगों के CDR निकाले गए हैं। रेल पुलिस की एक सप्ताह की जांच के बाद भी अर्चना तिवारी का पता नहीं लग सका है। मानसिक और शारीरिक तनाव के चलते हम सभी की अब तबीयत भी बिगड़ने लगी है लेकिन हम लोग ने सोच रखा है भोपाल से अर्चना को लेकर ही लौटेंगे।

कमेंट
कमेंट X