सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   In the action of STF, hi-tech printing machine along with fake notes worth 1 lakh 56 thousand was confiscated

MP News: कटनी में नकली नोटों का भंडाफोड़, STF ने की बड़ी कार्रवाई; एक आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Thu, 24 Jul 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Katni: छापेमारी के दौरान STF ने आरोपी के ठिकाने से 500, 200 और 100 रुपये के नकली नोट, एक कलर प्रिंटर, कंप्यूटर सिस्टम, स्कैनर, विशेष प्रकार का पेपर, स्याही, गोंद, ब्लेड और नकली नोट तैयार करने की डिजाइन फाइलें जब्त की हैं।

In the action of STF, hi-tech printing machine along with fake notes worth 1 lakh 56 thousand was confiscated
नकली नोटों के ठिकाने पर STF का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

कटनी जिले में नकली नोटों के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। जबलपुर से आई स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम ने कुठला थाना क्षेत्र की बिलहरी चौकी अंतर्गत ग्राम बखड़ेरा में दबिश देकर 1 लाख 56 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। इसके साथ ही नकली नोट छापने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं। इस सनसनीखेज कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी कृष्णा लोधी (उम्र 29 वर्ष), पिता गुलाब सिंह, ग्राम बखड़ेरा में ऑनलाइन और गारमेंट्स की दुकान की आड़ में यह अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर STF ने बीते एक सप्ताह से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी थी। पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद बीती रात टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शासकीय कार्यालय में घुसा हिरण प्रजाति का जानवर, कर्मचारियों ने घेरकर पकड़ा; जानें सबकुछ

छापेमारी के दौरान STF ने आरोपी के ठिकाने से 500, 200 और 100 रुपये के नकली नोट, एक कलर प्रिंटर, कंप्यूटर सिस्टम, स्कैनर, विशेष प्रकार का पेपर, स्याही, गोंद, ब्लेड और नकली नोट तैयार करने की डिज़ाइन फाइलें जब्त की हैं। बरामद कुल नकली नोटों की कीमत ₹1,56,000 बताई जा रही है। कार्रवाई में जबलपुर STF टीम के अलावा कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, एसआई निकिता शुक्ला, एसआई गणेश ठाकुर और एक अन्य उपनिरीक्षक समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। पूरी कार्रवाई को योजनाबद्ध ढंग से अंजाम दिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में कृष्णा लोधी ने कबूल किया है कि उसका नेटवर्क जबलपुर समेत अन्य बड़े शहरों तक फैला हुआ है और नकली नोटों की सप्लाई आसपास के जिलों और संभवतः अन्य राज्यों में भी की जा रही थी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की तफ्तीश जबलपुर STF द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed