सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   twist in Katni shooting incident: Police raids to find accused, father of 1 commits suicide; Tension in area

कटनी गोलीकांड में नया मोड़: आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश, एक के पिता ने फांसी लगाई; इलाके में तनाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 28 Oct 2025 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Katni Crime: कटनी में पूर्व बजरंग दल गौ सेवा प्रमुख नीलेश रजक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज की। प्रिंस जोसेफ और अकरम के नाम आए सामने, दबिश के दौरान प्रिंस के पिता ने फांसी लगा ली, जिससे इलाके में तनाव है।
 

twist in Katni shooting incident: Police raids to find accused, father of 1 commits suicide; Tension in area
गोलीकांड के बाद मौके पर तैनात पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कटनी जिले में मंगलवार सुबह हुए बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख नीलेश रजक हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे बाद ही संदिग्ध आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान मुख्य आरोपी प्रिंस जोसेफ के घर छापे के वक्त उसके पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोशों ने बरसाईं गोलियां
यह वारदात कैमोर थाना क्षेत्र के एसीसी गेस्ट हाउस के पास बड़ौदा बैंक के समीप मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 से 11 बजे के बीच हुई। पूर्व गौ सेवा प्रमुख नीलेश रजक जब किसी काम से बैंक के पास पहुंचे, तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर 5 से 6 राउंड फायरिंग की। गोलियां सिर और सीने में लगने से नीलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत विजयराघवगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
CCTV फुटेज से पुलिस ने की पहचान, दो आरोपी आए सामने
घटना के बाद कटनी पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करते हुए CCTV फुटेज खंगाले। इसमें दो संदिग्धों की पहचान प्रिंस जोसेफ और अकरम के रूप में हुई। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस ने देर शाम तक कई जगह दबिश दी। इसी दौरान प्रिंस जोसेफ के घर पुलिस पहुंची, जहां छापेमारी के दौरान उसके पिता ने खुदकुशी कर ली। इस घटना से माहौल और अधिक गर्म हो गया।

यह भी पढ़ें- MP Crime: कटनी में दिनदहाड़े गोलीकांड, नकाबपोश बदमाशों ने की बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख नीलेश की हत्या
 
इलाके में तनाव, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
गोलीकांड और उसके बाद हुई आत्महत्या की घटना से कटनी और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वरिष्ठ अधिकारी हर पहलू से जांच में जुटे हैं और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
 
हत्या की वजह अब भी अस्पष्ट, कई कोणों से जांच जारी
पुलिस का कहना है कि नीलेश रजक की हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में किसी व्यक्तिगत या पुरानी रंजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है। नीलेश रजक बजरंग दल के सक्रिय सदस्य रहे हैं और हाल के वर्षों में गौ सेवा से जुड़े रहे थे। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed