पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   khandwa-murder-case-wife-lover-arrested-blind-murder-solved-in-9-hours`

एमपी में नौ घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा: युगल ने युवक को उतारा मौत के घाट, प्रेमिक बोली-पति बन रहा था रोड़ा

Fri, 03 Jul 2026 09:58 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 09:58 AM IST
सार

खंडवा के पंधाना थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 9 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़िए ये रिश्तों को शर्मसार करने वाली खौफनाक कहानी।

विज्ञापन
khandwa-murder-case-wife-lover-arrested-blind-murder-solved-in-9-hours`
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडवा में घर के बाहर सो रहे एक युवक के अंधे कत्ल का मामला बुधवार को सामने आया था। पंधाना थाना क्षेत्र में एक युवक, केदार, की सिर पर लकड़ी से वार कर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उसकी पत्नी और बच्चे घर के भीतर सो रहे थे, लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन



पुलिस ने इस मामले का मात्र नौ घंटे में खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी रिंकू और उसके प्रेमी करण को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि पिछले करीब पांच माह से उनके बीच प्रेम-प्रसंग और अवैध संबंध थे। इस संबंध में पति रास्ते का रोड़ा बन रहा था और करण रिंकू से शादी करना चाहता था। इसी वजह से करण ने केदार के सिर पर लकड़ी से वार कर उसकी हत्या करना स्वीकार किया।
विज्ञापन


जानें ग्रामीणों ने क्या बताया?
ग्रामीणों के अनुसार, केदार (32) और उसकी पत्नी रिंकू मजदूरी करते थे। दोनों की तीन संतानें हैं, केदार हेला पड़ावा का रहने वाला था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से अपनी ससुराल कुसुम्बिया में रह रहा था। करीब पांच माह पहले वह और आसपास के गांवों के कुछ लोग मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गए थे। इसी दौरान पड़ोसी गांव उमरदा निवासी करण से रिंकू का प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ, जो अब तक जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना की रात केदार घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान करण घर में घुसा और उसके तथा रिंकू के बीच अवैध संबंध बने। इसके बाद रिंकू ने करण से कहा कि उसका पति दोनों के बीच रास्ते का रोड़ा बन रहा है, इसलिए उसे रास्ते से हटा दो। इसके बाद करण ने बाहर सो रहे केदार के सिर पर लकड़ी से हमला कर बुधवार रात उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गुरुवार को रिंकू और करण दोनों को गिरफ्तार कर करीब नौ घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

झोपड़ी का खंभा उखड़ा मिला, भागने के निशान भी मिले
इस मामले में खंडवा डीएसपी अनिल सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि कुसुम्बिया गांव में एक व्यक्ति का शव उसके घर के बाहर पड़ा हुआ है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होने पर पूछताछ की गई। उस समय मृतक की पत्नी और बच्चे घर पर ही मिले। पत्नी ने बताया कि वह घर के भीतर सो रही थी, इसलिए उसे घटना की जानकारी नहीं थी।

घटनास्थल की बारीकी से जांच करने पर एक व्यक्ति के भागने के निशान मिले। साथ ही मृतक के झोपड़ीनुमा घर का एक लकड़ी का खंभा भी उखड़ा हुआ मिला। इससे संदेह हुआ कि आरोपी कोई परिचित व्यक्ति है। आसपास के लोगों से पूछताछ में उमरदा गांव निवासी करण का नाम सामने आया, जो खंडवा में रहकर एक दाल मिल में काम करता है।

ये भी पढ़ें- MP: 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाने के बाद महिला जज को मिली धमकी, DGP से जवाब तलब; हाईकोर्ट का कड़ा रुख

प्रेमिका से शादी करनी थी, इसलिए पति की कर दी हत्या
पुलिस ने जब करण को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि घटना की रात वही मौके पर था। उसने अवैध संबंधों के चलते हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह मृतक की पत्नी से शादी करना चाहता था, इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं।

प्रेमिका बोली- पति बन रहा था रास्ते का रोड़ा
खंडवा एसपी गजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि दोनों आरोपियों के बीच पिछले करीब पांच माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान कई बार उनके बीच अवैध संबंध भी बने। घटना की रात भी दोनों के बीच मृतक के घर में ही अवैध संबंध बने। इसके बाद मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी से कहा कि उसका पति दोनों के बीच रास्ते का रोड़ा बन रहा है, इसलिए उसे रास्ते से हटा दिया जाए। इसके बाद आरोपी करण ने केदार के सिर पर लकड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों, प्रेमी और प्रेमिका, को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed