{"_id":"69c9deee5fdff7cd2a012a65","slug":"75-lakh-rupees-embezzled-from-dadaji-college-students-khandwa-news-c-1-1-noi1224-4106337-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: दादाजी इंस्टीट्यूट के छात्रों से वसूली, 75 लाख की फीस का हुआ गबन; तीन पर दर्ज हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: दादाजी इंस्टीट्यूट के छात्रों से वसूली, 75 लाख की फीस का हुआ गबन; तीन पर दर्ज हुआ मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 08:19 AM IST
विज्ञापन
सार
कॉलेज के साथ बेईमानी एवं धोखाधड़ी करते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कॉलेज के छात्र-छात्राओं की फीस की लगभग 75 लाख रुपये की राशि का गबन किया गया है। हालांकि, फिलहाल मामला जांचाधीन है।
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा में मेडिकल एंड टेक्निकल साइंस के छात्रों से कॉलेज फीस के नाम पर लाखों के गबन करने का बड़ा मामला सामने आया है, जिसको लेकर कुछ छात्रों की शिकायत पर शहर के मोघट थाना में एक महिला समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। करीब 2 साल पुराने इस मामले में पुलिस के अनुसार इन लोगों ने लगभग साढ़े चार साल तक छात्रों से फीस की वसूली की और उन्हें कॉलेज संचालक के फर्जी साइन कर रसीदें सौंप दीं।
Trending Videos
इस तरह से आरोपियों ने करीब 75 लाख रुपए की राशि का गबन कर हड़प लिए। हालांकि यह जांच का विषय है कि इतनी बड़ी राशि का गबन इतने लंबे समय तक किस तरह से होता रहा और क्या इतने दिनों तक कॉलेज प्रशासन कुंभकरण की नींद में सोया था, जो उसे इस गबन की भनक नहीं लगी। फिलहाल मामले के तीन आरोपियों पर जानबूझकर कॉलेज एवं छात्रों के साथ धोखाधड़ी सहित विश्वास घात करने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, और मामला फिलहाल जांच में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में ओले-बारिश का खतरा, 5 दिन तक चलेगा दौर
खंडवा के नाकोड़ा नगर में रहने वाले अनिल धारवाल सहित कुछ अन्य दादाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंस के छात्रों की शिकायत पर रविवार देर शाम ग्राम सुरगांव नेपानी के रहने वाले कृष्णराज सिंह मौर्य, उसकी पत्नी रीना पति कृष्णराज सिंह मौर्य सहित गुर्जर हॉस्पिटल खंडवा के पास प्रभु प्रेमपुरम कॉलोनी में रहने वाले सचिन खेडेकर के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वास घात देसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि तीनों आरोपियों के द्वारा 1 जनवरी 2020 से लेकर 30 जून 2024 तक के दौरान कॉलेज के कई छात्रों से फीस की वसूली की गई लेकिन कालेज शुल्क के नाम पर इन छात्रों से लिये गए 74 लाख 87 हजार 998 रु का तीनो आरोपियों ने मिलकर गबन कर लिया।
दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि तीनों आरोपियों ने कालेज संचालक अनिल के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी शुल्क कि रसीदे छात्र/छात्राओं को दी हैं। जिस पर कॉलेज के साथ बेईमानी एवं धोखाधड़ी करने सहित कुटरचित दस्तावेज तैयार कर कालेज के छात्र/छात्राओं के कॉलेज शुल्क की करीब 75 लाख की राशि का गबन किया गया है। हालांकि फिलहाल मामला जांच में है और अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं इस पर फिलहाल कॉलेज प्रशासन या पीड़ित छात्र किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X