Khandwa News: लव मैरिज के आठ दिन बाद मायके गई पत्नी नहीं लौटी, पुल से कूदकर नहीं दे सका जान तो उठाया ये कदम
खंडवा जिले के मोरटक्का क्षेत्र में लव मैरिज के बाद पत्नी के मायके चले जाने से आहत युवक रोहित जाधव ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में भर्ती युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच शुरू की है।
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की मोरटक्का पुलिस चौकी क्षेत्र के एक युवक ने लव मैरिज के बाद मायके में रह रही पत्नी के वियोग में जहर खाकर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पहले यह युवक सुबह से लेकर शाम तक नर्मदा के पुल पर बैठकर कूदने का सोचता रहा, लेकिन जब उसकी पुल से कूदने की हिम्मत नहीं हुई तो उसने सल्फास खा लिया, और खुद ही पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिसकर्मियों को जहर खाने की बात बताई। इसके बाद चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ही उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से गम्भीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, और वहीं बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- What is the New Name of Multai?: मां ताप्ती की ऐतिहासिक धरती मुलताई अब ‘मूलतापी’ से पहचानी जाएगी, ये है वजह
इधर मान्धाता थाना अंतर्गत आने वाली मोरटक्का चौकी पुलिस के अनुसार मृतक युवक पुनासा के ग्राम नंदखेड़ा रैय्यत का रहने वाला रोहित जाधव है। वह पीथमपुर की एक कम्पनी में नौकरी करता था, और उसका गांव की ही एक युवती से करीब 5 साल से अफेयर था, लेकिन तब युवती नाबालिग थी। इसके बालिग होने पर 12 नवम्बर को पीथमपुर के निकट महू में दोनो ने आर्य समाज मंदिर में जाकर प्रेम विवाह किया था। हालांकि युवती के परिजन इससे नाराज थे, और शादी के महज 8 दिन बाद ही वे युवती को यह बोलकर वापस अपने घर ले गए थे कि कुछ दिन बाद पूरे रीति रिवाज के साथ उसे वापस युवक के घर भेज देंगे। लेकिन समय गुजारने के साथ वे मुकर गए।
इधर पत्नी के वियोग में युवक ने खाना पीना तक छोड़ दिया था, जिसके बाद वह सुसाइड करने का सोच कर नर्मदा के पुल पर पहुंचा था। लेकिन जब उसकी कूदने की हिम्मत नहीं हुई, तो वह सल्फास खाकर खुद ही पुलिस के पास पहुंचा था, जिसे उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। इसके बाद जानकारी मिली कि गंभीर हालत के चलते उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया था और बुधवार को उसकी मौत हो गई।

कमेंट
कमेंट X