{"_id":"664dae9e6e04e66a0a0fde00","slug":"barwani-news-auto-driver-raped-a-mentally-challenged-innocent-girl-people-blocked-the-road-after-getting-angry-over-the-incident-khandwa-news-c-1-1-noi1224-1722489-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barwani Crime: मानसिक विक्षिप्त बालिका से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, घटना से आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barwani Crime: मानसिक विक्षिप्त बालिका से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, घटना से आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम
Wed, 22 May 2024 05:50 PM IST
खंडवा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 05:50 PM IST
सार
बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत ने मौके पर पहुंचकर कानून व्यवस्था को संभाला। वहीं, लोगों की भावनाओं को देखते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फिलहाल पुलिस ने कानून व्यवस्था को संभाल रखा है।
विज्ञापन
घटना के बाद लोगों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में बड़वानी जिले के सेंधवा शहर थाना अंतर्गत एक मासूम बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बालिका मानसिक विक्षिप्त भी है, जिसके साथ देर रात एक ऑटो चालक ने बहला-फुसलाकर साथ ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, दुष्कर्मी एक विशेष वर्ग से है, जिसके चलते शहर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई है। हालांकि, फिलहाल पुलिस ने कानून व्यवस्था बना रखी है तो वहीं आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
सेंधवा नगर थाना अंतर्गत मंगलवार देर रात एक नौ साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बालिका मानसिक विक्षिप्त भी है, तो वहीं घटना को अंजाम देने वाला आरोपी एक वर्ग विशेष से संबंध रखने वाला ऑटो चालक है। इधर, घटना की जानकारी लगते ही शहर में हंगामा होने लगा, जिसके बाद समाज जनों में उपजे आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कानून व्यवस्था संभाली और बालिका को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका फिलहाल इलाज जारी है तो वहीं आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, पॉक्सो एक्ट की धाराओं के चलते पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान को फिलहाल उजागर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, घटना के बाद से ही समाज जन सदमे में हैं और आरोपी के घर को तोड़ने की मांग के साथ ही उसे फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके चलते शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही चक्का जाम भी किया गया। हालांकि, बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत ने मौके पर पहुंचकर कानून व्यवस्था को संभाला तो वहीं लोगों की भावनाओं को देखते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फिलहाल पुलिस ने कानून व्यवस्था को संभाल रखा है।
विज्ञापन
