सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur: Cows were being smuggled instead of sandalwood in a filmy style, 32 cattle rescued

Burhanpur : फिल्म से आइडिया लेकर चंदन की जगह गौवंश की तस्करी देखकर रह थे, पुलिस भी दंग, 32 मवेशी छुड़ाए गए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 12 Oct 2024 02:34 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र  की सीमा पर बसे बुरहानपुर जिले के शाहपुर में एक अजीब तरह की मवेशियों की तस्करी का मामला पुलिस ने उजागर किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 32 मवेशी छुड़ाए हैं।

Burhanpur: Cows were being smuggled instead of sandalwood in a filmy style, 32 cattle rescued
इस तरह भर रखे थे मवेशी।
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में गौवंश तस्कर अब तस्करी के इस काले खेल में नए-नए तरीके अपना कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। ऐसा ही अनोखा मामला प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सामने आया है। यहां के ग्रामीण अंचल की शाहपुर थाना पुलिस को मुखबिर से गौवंश तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर एक सफेद ट्रक को जब रोक कर चेक किया तो पुलिसकर्मी भी इस नए और अनोखे तरीके को देख दंग रह गए। 
Trending Videos


दरअसल, ट्रक पहली नजर में देखने पर सामान्य रूप से फल-सब्जी ले जाने वाला ट्रक दिख रहा था, जिस पर खाली कैरेट (कंटेनर) रखी हुई थीं। लेकिन, नीचे की तरफ एक पार्टीशन कर गौवंश को ठूस-ठूस कर भरा गया था। बता दें कि कुछ ऐसा ही तरीका फिल्म पुष्पा में भी दिखाया गया था और बदमाशों ने यह आइडिया वहीं से लिया था। फिल्म में इसी तरह से चंदन की तस्करी को फिल्माया गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, इनमें से एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया, लेकिन दूसरा आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र  की सीमा पर बसे बुरहानपुर जिले के शाहपुर में एक अजीब तरह की मवेशियों की तस्करी का मामला पुलिस ने उजागर किया है। यहां फिल्म पुष्पा की तरह चंदन की जगह मवेशियों की तस्करी हो रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग के ट्रक में अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन प्रदेश से महाराष्ट्र की ओर किया जा रहा है। इस सूचना पर शाहपुर पुलिस सक्रिय हुई और तुरंत एक टीम बना कर इस ट्रक को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की गई। पुलिस टीम ने ट्रक को पकड़ कर जब थाने लाकर उसे चेक किया तो तस्करी का यह अनोखा तरीका देख सभी दंग रह गए।

फिल्म की तरह चंदन की जगह मवेशियों की तस्करी
शाहपुर पुलिस का दल जब ट्रक को पकड़कर थाने लेकर आया, तो पुलिसकर्मी भी यह नजारा देख हैरान रह गए। दरअसल आरोपी फिल्म पुष्पा स्टाइल में मवेशियों की तस्करी कर रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने फिल्म पुष्पा की तरह ट्रक को दो हिस्सों में बांट दिया था। ट्रक के नीचे हिस्से में लगभग 32 मवेशी, जिनमें बैल और बछड़े शामिल थे, सभी को ठूंस-ठूंस कर रखा था। वहीं, ऊपरी हिस्से में फलों के खाली कंटेनर रखे हुए थे। बाहर से फलों के खाली कंटेनर देखकर किसी को यह शक भी नहीं हो सकता था कि इस ट्रक में मवेशियों की तस्करी हो रही है। हालांकि, आरोपियों की इस चालाकी के बावजूद वे पुलिस की नजरों से बच नहीं पाए।

32 मवेशियों सहित ट्रक जब्त
पुलिस टीम को देखकर ट्रक में सवार एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया, जबकि एक अन्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिया गया आरोपी अफसर खां पिता खलील खां, निवासी सारंगपुर, जिला राजगढ़ का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मप्र से महाराष्ट्र के लिए मवेशियों को ले जाया जा रहा था। शाहपुर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मप्र गौवंश वध अधिनियम तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर 32 मवेशी व एक ट्रक, कुल 12 लाख 80 हजार का माल जब्त किया है।

देखें तस्वीरें...
 

फिल्मी स्टाइल में हो रही थी मवेशियों की तस्करी

 

 

 

फिल्मी स्टाइल में हो रही थी मवेशियों की तस्करी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed