{"_id":"69c688a8e1fe861560049e61","slug":"asi-arrested-for-accepting-a-bribe-of-rs7000-khargone-news-c-1-1-noi1457-4097049-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: खरगोन में एएसआई 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 20 हजार की थी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: खरगोन में एएसआई 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 20 हजार की थी मांग
Fri, 27 Mar 2026 07:35 PM IST
खरगोन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: खरगोन ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:35 PM IST
सार
खरगोन में लोकायुक्त पुलिस ने कसरावद थाने के एएसआई रवीन्द्र कुमार गुरु को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वह एक शिकायत के निराकरण के लिए 20 हजार रुपए मांग रहा था।
विज्ञापन
लाल घेरे में आरोपी एएसआई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरगोन जिले में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी रवीन्द्र कुमार गुरु, जो कसरावद थाना में कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदस्थ हैं, को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। आरोपी मूल रूप से खंडवा का निवासी है और वर्तमान में कसरावद थाना परिसर में रह रहा था।
विज्ञापन
मामले में आवेदक श्यामलाल उपाध्याय (69) निवासी ग्राम चंदावड़, तहसील भगवानपुरा ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कसरावद निवासी राजेश बागदरे द्वारा उनके खिलाफ जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले के निराकरण के लिए आरोपी एएसआई उनसे 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन
पढ़ें: पति से विवाद के बाद महिला ने बच्ची के मुंह में भर दी रुई, फिर कर ली आत्महत्या; मासूम की हालत गंभीर
शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय इंदौर में मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार को ट्रैप दल गठित किया गया। योजना के तहत आरोपी को कसरावद बस स्टैंड बुलाया गया, जहां उसने आवेदक से 7 हजार रुपए की रिश्वत ली। उसी दौरान लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक सचिन पटेरिया, आशुतोष मिठास, प्रमोद यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त संगठन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो वे तत्काल शिकायत दर्ज कराएं।
