सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Madhya Pradesh: Government issued advisory for chickenpox after receiving 31 cases in 7 districts

Madhya Pradesh: 7 जिलों में 31 मामले मिलने के बाद सरकार ने चिकनपॉक्स की एडवाइजरी जारी की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 06 Jun 2022 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार चिकनपॉक्स तेजी से फैलने वाली संक्रामक बीमारी है। जो varicella zoster virus नाम के वायरस के संक्रमण से फैलती है। इस बीमारी में शरीर में खुजली, दाने व छाले के लक्षण पैदा होते हैं।

Madhya Pradesh: Government issued advisory for chickenpox after receiving 31 cases in 7 districts
चिकनपॉक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने 7 जिलों में 31 मामले सामने आने के बाद चिकनपॉक्स की एडवाइजरी जारी की है। यह एक संक्रामक बीमारी है। 
Trending Videos

 
स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को चिकनपॉक्स की रोकथाम एवं उपचार के लिए जारी एडवाइजरी के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह संक्रामक बीमारी है। जिससे बच्चों के साथ ही व्यस्क और गर्भवती महिलाओं को ज्यादा खतरा है। विभाग ने अधिकारियों को चिकनपॉक्स के मरीजों के घर के आसपास निगरानी बढ़ाने को कहा है।

यहां मिले चिकनपॉक्स के मामले 
प्रदेश में छतरपुर में 3, छिंदवाड़ा में 13, दतिया में 6, नीमच में 3, भोपाल में 3, धार में 3 और खंडवा जिले में 1 मरीज चिकनपॅक्स का मिला है। ये सभी मरीज पिछले एक महीने में सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर में खुजली, दाने की समस्या होती है
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार चिकनपॉक्स तेजी से फैलने वाली संक्रामक बीमारी है। जो varicella zoster virus नाम के वायरस के संक्रमण से फैलती है। इस बीमारी में शरीर में खुजली, दाने व छाले के लक्षण पैदा होते हैं। इसका संक्रमण चिकनपॉक्स के दानों से निकलने वाले पानी लगने से भी होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed