{"_id":"6ae17fe8f708f726b408840c","slug":"madhya-pradesh-php-security-flaws-put-30-government-department-websites-at-risk-mp-cert-warns-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी वेबसाइट्स पर हैकर्स की नजर: डेटाबेस और पासवर्ड चोरी का खतरा, एमपी-सर्ट ने जारी किया हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी वेबसाइट्स पर हैकर्स की नजर: डेटाबेस और पासवर्ड चोरी का खतरा, एमपी-सर्ट ने जारी किया हाई अलर्ट
Wed, 28 Oct 2026 10:24 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:24 AM IST
सार
एमपी में सरकारी वेबसाइटों की साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की गई है। MP-CERT के मुताबिक PHP सॉफ्टवेयर में मिली दो सुरक्षा खामियों का फायदा उठाकर साइबर हमलावर सर्वर और संवेदनशील डेटा तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी विभागों की वेबसाइट पर साइबर खतरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश सरकार की साइबर सुरक्षा विंग एमपी-सर्ट ने सरकारी पोर्टल की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की है। दुनिया की लगभग 70 प्रतिशत वेबसाइट में इस्तेमाल होने वाले पीएचपी सॉफ्टवेयर के मुख्य इंजन में दो गंभीर सुरक्षा खामियां मिली हैं। इन खामियों की वजह से साइबर हमलावर बिना यूजर आईडी और पासवर्ड के अनधिकृत अनुरोध भेजकर सर्वर पर पूरा नियंत्रण हासिल कर सकते हैं। इस खतरे की जद में राज्य के लगभग 30 सरकारी विभागों की वेबसाइट आ गई हैं। एमपी-सर्ट ने सभी प्रभावित विभागों और सेवा प्रदाताओं को तत्काल सुरक्षा पैच अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा खामियों का बड़ा खतरा
तकनीकी जांच के अनुसार यह सुरक्षा खामी वेबसाइट के मूल इंजन की मेमोरी सुरक्षा से जुड़ी है। इसका गलत फायदा उठाकर हैकर्स डेटाबेस के पासवर्ड, गोपनीय चाबियां और उपयोगकर्ताओं के सक्रिय सत्र टोकन आसानी से चुरा सकते हैं। वर्डप्रेस, ड्रुपल और जूमला जैसे लोकप्रिय मंचों पर बनी वेबसाइट भी इस खतरे से प्रभावित हो सकती हैं। यह सुरक्षा चूक पीएचपी के पुराने संस्करणों में लगभग 10 वर्षों से मौजूद थी। हाल ही में सुरक्षा शोधकर्ताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता मॉडल की मदद से संभावित हमलों का प्रदर्शन करके इस जोखिम को उजागर किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जबलपुर: पानी के टैक्स में 160 प्रतिशत की बढ़ोतरी, हाईकोर्ट ने कहा-आयुक्त नगरीय प्रशासन करे आवेदन का निराकरण
विज्ञापन
विभागों को आवश्यक निर्देश
एमपी-सर्ट ने राज्य के सभी विभागों को अपने सर्वर पर पीएचपी के वर्तमान संस्करण की जांच करने की सलाह दी है। इसके साथ ही आधिकारिक सुरक्षा पैच को तुरंत स्थापित करने और प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैकएंड सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों का कहना है कि पीएचपी किसी भी वेबसाइट को संचालित करने वाला मुख्य प्रोग्रामिंग इंजन होता है, जिसके माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरने और परिणाम देखने जैसे कार्य पूरे होते हैं। चेतावनी जारी होने से पहले ही सुरक्षा टीमों ने कुछ खामियों को पकड़ लिया था।
