फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mandla 83 year old man murder sharp weapon attack ghughri salwah jadu tona dispute

मंडला: गले पर धारदार हथियार से वार कर 83 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, जादू-टोने के विवाद की आशंका

Wed, 30 Sep 2026 06:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 30 Sep 2026 06:21 PM IST
सार

मंडला के भैंसवाही गांव में 83 वर्षीय सोहन सिंह सरोते की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। उनका शव कमरे में खून से सना मिला। पुलिस को मृतक के कथित गुनिया होने के कारण जादू-टोने से जुड़े विवाद की आशंका है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
mandla 83 year old man murder sharp weapon attack ghughri salwah jadu tona dispute
83 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

घुघरी थाना क्षेत्र की सलवाह चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसवाही के स्कूल टोला में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। करीब 83 वर्षीय सोहन सिंह सरोते का शव उनके झोपड़ीनुमा कमरे में खून से सना मिला। बुजुर्ग के गले, चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा के अनुसार, सोहन सिंह अपनी पत्नी के साथ स्कूल टोला में रहते थे, जबकि उनके बच्चे अलग रहते थे। बीती रात पति-पत्नी खाना खाने के बाद सो गए थे। सुबह पत्नी ने उठकर देखा तो सोहन सिंह के गले पर गंभीर चोट थी। उन्होंने तत्काल अपने बेटे अतुल को इसकी जानकारी दी। अतुल ने मौके पर पहुंचकर पिता को मृत पाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सलवाह चौकी और घुघरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए बालाघाट से FSL की विशेष टीम भी बुलाई गई, जिसने घटनास्थल का परीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी, सीबीआई ने हाईकोर्ट में दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक कथित तौर पर गुनिया का काम करते थे, जिसे स्थानीय स्तर पर जादू-टोने से जोड़कर देखा जाता है। पुलिस को आशंका है कि इसी वजह से किसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और आरोपी का पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed