Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Large bomb thrown onto school premises; blast shatters windows; three youths captured on CCTV
{"_id":"6afd24a4f067001f37010314","slug":"large-bomb-thrown-onto-school-premises-blast-shatters-windows-three-youths-captured-on-cctv-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4945862-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"शहडोल: स्कूल परिसर में फेंका बड़ा बम, धमाके से टूटी खिड़की; सीसीटीवी में कैद हुए तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल: स्कूल परिसर में फेंका बड़ा बम, धमाके से टूटी खिड़की; सीसीटीवी में कैद हुए तीन युवक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:46 AM IST
Link Copied
शहडोल शहर के पांडव नगर स्थित गुड शेफर्ड कॉन्वेंट स्कूल परिसर में पटाखा फेंककर धमाका करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्कूटी सवार तीन युवक स्कूल के सामने रुकते दिखाई दे रहे हैं। युवकों ने एक बड़ा बम पटाखा जलाकर स्कूल की बाउंड्री के भीतर फेंक दिया। कुछ ही देर में परिसर के अंदर तेज धमाका हुआ। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कोतवाली थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया कि घटना रात के समय की है, जब स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तीन युवक स्कूटी से स्कूल के सामने पहुंचते हैं। इसके बाद वाहन रोककर पटाखा जलाते हैं और उसे स्कूल परिसर के भीतर फेंक देते हैं। पटाखा फूटने से तेज आवाज के साथ धमाका होता है। इस घटना में स्कूल की एक खिड़की टूट गई, जबकि परिसर में अन्य नुकसान होने की भी जानकारी सामने आई है।
परिसर में रहते हैं कर्मचारी
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, स्कूल परिसर में कई कर्मचारी रहते हैं। ऐसे में अगर यह घटना स्कूल संचालन के समय हुई होती और बच्चे परिसर में मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। धमाके के बाद परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। प्रबंधन का कहना है कि इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं।
फुटेज के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस
स्कूल प्रबंधन ने घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपते हुए युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रबंधन का कहना है कि आरोपियों पर कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों के संबंध में जानकारी सामने लाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।