{"_id":"690a3bb4529d6ccee7009769","slug":"mandla-news-son-murdered-his-father-was-lying-to-the-police-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandla News: पलंग से गिरने का बहाना बनाकर थाने पहुंचा था हत्यारा बेटा, पुलिस की सख्ती से राजफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandla News: पलंग से गिरने का बहाना बनाकर थाने पहुंचा था हत्यारा बेटा, पुलिस की सख्ती से राजफाश
Tue, 04 Nov 2025 11:28 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:28 PM IST
सार
मंडला जिले के आमाडोंगरी गांव में बेटे ने आपसी विवाद के चलते पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पुलिस को पलंग से गिरने की झूठी कहानी सुनाई, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सच्चाई उजागर हुई। सख्त पूछताछ में बेटे ने अपराध कबूल किया, पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी बेटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र के आमाडोंगरी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक कलयुगी बेटे ने आपसी विवाद के चलते अपने ही पिता की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस की गहन जांच में उसका झूठ पकड़ा गया। उसने पुलिस को कहा था कि पलंग से गिरने के कारण पिता की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आमाडोंगरी गांव में पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने परखी नामक धारदार हथियार से अपने पिता के गले पर वार कर उनकी हत्या कर दी। पिता की हत्या के बाद आरोपी बेटा सीधे निवास पुलिस थाने पहुंचा। वहां उसने पुलिस को एक मनगढ़ंत कहानी सुनाई। आरोपी ने दावा किया कि उसके पिता की मौत पलंग से गिर जाने के कारण हुई है। उसने अपनी कहानी से पुलिस को भ्रमित करने की पूरी कोशिश की।
ये भी पढ़ें- पहले तीन तलाक, फिर हलाला का 'खेल', पति-सास की साजिश में फंसी महिला, FIR दर्ज
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला राज
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मृतक के शरीर पर मिले गहरे घावों की गहनता से जांच की। पुलिस की शुरुआती जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने आरोपी के झूठ का पर्दाफाश कर दिया। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि मौत गिरने से नहीं, बल्कि धारदार हथियार से वार करने के कारण हुई है। पुलिस ने जब आरोपी बेटे से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने आखिरकार आपसी विवाद के चलते पिता की हत्या करने की बात कबूल कर ली।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) रजत सकलेचा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या का खुलासा होने के तुरंत बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पहले पिता की मौत गिरने से होने की जानकारी दी थी, लेकिन जब हमारी टीम मौके पर पहुंची और शव की बारीकी से जांच की गई, तो गले पर धारदार हथियार के निशान पाए गए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने आपसी विवाद के चलते हत्या करना कबूल कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।