सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandla paddy procurement scam: Paddy worth Rs 77 lakh missing, FIR against 7 including

MP News: पोर्टल बंद था फिर कैसे हुई तुलाई? मंडला में धान खरीदी में फर्जीवाड़ा; 7 कर्मचारियों पर FIR दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दानीटोला धान खरीदी केंद्र में करीब 77.63 लाख रुपये की धान गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। जांच के बाद समिति के प्रशासक और प्रबंधक सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Mandla paddy procurement scam: Paddy worth Rs 77 lakh missing, FIR against 7 including
मंडला में धान खरीदी महाघोटाला, 77 लाख की धान गायब, समिति प्रशासक और प्रबंधक समेत 7 पर FIR
विज्ञापन

विस्तार

मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दानीटोला धान खरीदी केंद्र में एक बड़े भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ हुआ है। जांच में करीब 77.63 लाख रुपये मूल्य की धान गायब पाई गई है, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए समिति के प्रशासक और प्रबंधक सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
Trending Videos


क्या है पूरा मामला
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति दानीटोला द्वारा राजलक्ष्मी वेयरहाउस में दो उपार्जन केंद्र संचालित किए जा रहे थे। शिकायत मिली थी कि धान खरीदी का आधिकारिक पोर्टल बंद होने के बावजूद इन केंद्रों पर अवैध रूप से तुलाई जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में खुले बड़े राज
बिना तौल और सिलाई के ही 3277.2 क्विंटल धान की ऑनलाइन फर्जी एंट्री कर दी गई। ई-उपार्जन पोर्टल पर दर्ज रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन में जमीन-आसमान का अंतर मिला। गायब मिली धान की अनुमानित कीमत 77 लाख 63 हजार रुपये आंकी गई है।

इन 7 लोगों पर गिरी गाज,नामजद FIR
जिला आपूर्ति विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर घुघरी पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसा है। जिनमें शशि ठाकुर (समिति प्रशासक),हितेश कुडापे (समिति प्रबंधक),समारू सिंह उइके (खरीदी प्रभारी),सुनील नेताम (कंप्यूटर ऑपरेटर),सुखमेन मार्को (कंप्यूटर ऑपरेटर),सुभाष परतेती (सर्वेयर),केशव अहिरवार (सर्वेयर),शामिल है।

ये भी पढ़ें- MP Cabinet: न्यू पेंशन स्कीम 2026 को मंजूरी, तलाकशुदा पुत्री भी पेंशन की पात्र,आदिवासी घरों में पहुंचेगी बिजली

पुलिस की कार्रवाई
घुघरी थाना प्रभारी पूजा बघेल के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5), 316(5) और 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

जांच अधिकारी का बयान
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रश्मि गौतम ने बताया कि पोर्टल बंद होने के बाद भी हजारों क्विंटल धान खुले में पड़ा पाया गया था। गंभीर अनियमितताओं के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद ही यह कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

मंडला में धान खरीदी महाघोटाला, 77 लाख की धान गायब, समिति प्रशासक और प्रबंधक समेत 7 पर FIR

मंडला में धान खरीदी महाघोटाला, 77 लाख की धान गायब, समिति प्रशासक और प्रबंधक समेत 7 पर FIR


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed