सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandla News: Girls Protest After Getting Zero in History Supplementary Exam, Accuse College of Not Teaching

Mandla News: इतिहास की पूरक परीक्षा में मिले जीरो, छात्राओं ने किया हंगामा, कॉलेज पर पढ़ाई न कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

बीए सेकंड ईयर की पूरक परीक्षा के नतीजों ने शासकीय महिला महाविद्यालय में विवाद खड़ा कर दिया है। इतिहास विषय में कई छात्राओं के फेल होने और कुछ को शून्य अंक मिलने के बाद छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर पढ़ाई में लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

Mandla News: Girls Protest After Getting Zero in History Supplementary Exam, Accuse College of Not Teaching
शासकीय महिला महाविद्यालय में इतिहास की सप्लीमेंट्री परीक्षा में जीरो अंक
विज्ञापन

विस्तार

जिले के शासकीय महिला महाविद्यालय में बीए सेकंड ईयर की पूरक परीक्षा के परिणाम सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इतिहास विषय में कुछ छात्राओं को शून्य अंक मिलने से छात्राओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पढ़ाई की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
Trending Videos


छात्राओं का कहना है कि पूरे सत्र के दौरान इतिहास विषय की नियमित कक्षाएं नहीं लगीं और उन्हें पढ़ाई के लिए पर्याप्त नोट्स या किताबें भी उपलब्ध नहीं कराई गईं। उनका आरोप है कि ठीक से पढ़ाई नहीं होने की वजह से ही पूरक परीक्षा में उन्हें ऐसे परिणाम देखने पड़े। छात्राओं का कहना है कि यह उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीए सेकंड ईयर की सप्लीमेंट्री परीक्षा में करीब 17 से 18 छात्राएं फेल हो गई हैं, जिनमें से 9 छात्राएं इतिहास विषय की हैं। इनमें से कुछ छात्राओं को जीरो अंक भी मिले हैं, जिससे कॉपियों की जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Indore News: प्रेस क्लब में 40 से अधिक महिलाओं को ‘नारी शक्ति सम्मान’, सुमित्रा महाजन बोलीं- जिम्मेदारी बढ़ी

वहीं कॉलेज के प्राचार्य शरदनारायण खरे ने छात्राओं के आरोपों से इंकार किया है। उनका कहना है कि कॉलेज में सभी विषयों की पढ़ाई नियमित रूप से कराई जाती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष करीब 250 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 91 छात्राओं की सप्लीमेंट्री आई थी। सप्लीमेंट्री परीक्षा में इतिहास की 9 छात्राओं सहित कुल 17-18 छात्राएं फेल हुई हैं, जिनमें से केवल 3 से 4 छात्राओं को ही शून्य अंक मिले हैं।

प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि कॉपियों की जांच और परिणाम जारी करने का कार्य यूनिवर्सिटी का होता है। जिन छात्राओं को अपने परिणाम पर संदेह है, उनके आवेदन ले लिए गए हैं और उन्हें यूनिवर्सिटी भेजा जा रहा है, ताकि कॉपियों की दोबारा जांच कराई जा सके। कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी है। अब सबकी नजर यूनिवर्सिटी की जांच पर टिकी है कि दोबारा जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

मंडला के शासकीय महिला महाविद्यालय में सप्लीमेंट्री रिजल्ट पर हंगामा, इतिहास विषय में छात्राओं क

शासकीय महिला महाविद्यालय में इतिहास की सप्लीमेंट्री परीक्षा में जीरो अंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed