{"_id":"6ab012598c5e4c954d004d0e","slug":"mandsaur-daloda-truck-tractor-trolley-accident-3-dead-many-injured-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदसौर में तीन की मौत: रेलवे का काम कर लौट रहे मजदूरों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदसौर में तीन की मौत: रेलवे का काम कर लौट रहे मजदूरों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
Sun, 20 Sep 2026 10:36 PM IST
मंदसौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: मंदसौर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:36 PM IST
सार
मंदसौर के दलोदा में तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छह साल की बच्ची, 45 वर्षीय महिला और आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। कई मजदूर घायल हुए, जबकि 18 वर्षीय युवती के दोनों पैर कट गए। ट्रक चालक फरार है।
विज्ञापन
मंदसौर में ट्रक की टक्कर से मजदूरों से भरी ट्रॉली पलट गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। लखमा खेड़ी फंटे के पास रात करीब 12:15 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 6 साल की बच्ची और 45 साल की महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान एक 8 साल के बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक 18 साल की युवती के दोनों पैर कट गए हैं।
घायल मजदूरों ने जानकारी दी कि वे सभी रतलाम जिले के रावटी और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं और मंदसौर में रेलवे प्रोजेक्ट पर मजदूरी का काम कर रहे थे। शनिवार रात करीब 11:30 बजे अपना काम खत्म करने के बाद सभी मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर उज्जैन के लिए निकले थे। जैसे ही वे दलोदा के लखमा खेड़ी फंटे के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उनकी ट्रॉली को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली पलट गई और उसमें बैठे मजदूर सड़क पर आ गिरे, जिससे उनका पूरा सामान भी बिखर गया। अपर कलेक्टर एकता जायसवाल को रात करीब 12:30 बजे इस घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद ट्रॉली में करीब 20 लोगों के सवार होने की बात सामने आई।
ये भी पढ़ें- स्पा की आड़ में देह व्यापार: छापे में आपत्तिजनक हाल में मिले 16 युवक-युवतियां, जब्त सामान देखकर पुलिस भी चौंकी
विज्ञापन
18 साल की युवती के दोनों पैर कटे, कई अस्पताल में भर्ती
इस भीषण सड़क हादसे में रानीसिंह निवासी 18 साल की कल्पना पिता विनोद भील गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिनके दोनों पैर नीचे से कट चुके हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इसके अलावा, एक 4 साल के बच्चे के पैरों में फ्रैक्चर होने पर उसे भी रतलाम भेजा गया है। जिला अस्पताल में चंचल (18), नीरू (14), शंकर (26), सविता (20) और सोनू (28) समेत अन्य घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि राहुल, सुरपाल, लीला, आशा, गोपाल, मनीष, पूजा, करण और पप्पूडी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
तीन की दर्दनाक मौत, सदमे में परिवार
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम लासिया निवासी बसंती पति पेरू भील (45) और ग्राम मोटूका की 6 वर्षीय बच्ची के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, रतलाम मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 8 वर्षीय सदैव पिता अबू लाल भील की भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।
आधी रात को अस्पताल पहुंचीं अपर कलेक्टर
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एसडीएम, तहसीलदार और दलोदा थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप डांगी दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। अपर कलेक्टर ने रात करीब 2 बजे जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके इलाज को लेकर विस्तार से चर्चा की। प्रशासन ने घायलों को हरसंभव और जरूरी उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
दलोदा थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप डांगी ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक तथा चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पीड़ित मजदूरों के मुताबिक, वे आपस में रिश्तेदार हैं और कोई पिछले एक साल से तो कोई कुछ महीनों से मंदसौर में रहकर मजدूरी कर रहा था।