सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   500 people fell ill after eating contaminated sweets In Mandsaur

Mandsaur News: दूषित रसमलाई खाने से 500 लोग बीमार, डेयरी की गई सील; शादी समारोह परोसी गई थी मिठाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: बरात लौटने के बाद शुक्रवार रात कुछ लोगों की हालत ज्यादा गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें दलौदा और मंदसौर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और स्वास्थ्य विभाग की टीम को फतेहगढ़ भेजा।

500 people fell ill after eating contaminated sweets In Mandsaur
डेयरी को प्रशासन ने किया सील - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर जिले के फतेहगढ़ गांव में गुरुवार रात एक शादी समारोह जश्न की जगह अफरातफरी में बदल गया। शादी में परोसी गई दूषित मिठाई खाने से करीब 500 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और गांव में मेडिकल टीम भेजकर स्थानीय धर्मशाला और स्कूल को अस्थायी अस्पताल में बदल दिया गया।

Trending Videos


शादी के जश्न में पसरा मातम
फतेहगढ़ निवासी मुकेश ठन्ना के बेटे की शादी में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए थे। खाना खाने के कुछ देर बाद ही मेहमानों की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले तो कई लोगों ने गांव में ही स्थानीय स्तर पर इलाज करवाया, लेकिन बरात के नाहरगढ़ पहुंचते ही वहां भी लोगों को उल्टी-दस्त और बेचैनी की शिकायत होने लगी। बताया जा रहा है कि दूषित दूध से बनी रसमलाई खाने के बाद ही अधिकांश लोगों की तबीयत बिगड़ी। यह दूध दलौदा स्थित श्रीराम डेयरी से मंगवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कथक अश्वमेध का भव्य समापन, गुजरात की अनाहिता वानारे बनीं विजेता; देशभर की युवा प्रतिभाओं ने दी नृत्यांजलि

हालात बिगड़े तो अस्पतालों का रुख
बरात लौटने के बाद शुक्रवार रात कुछ लोगों की हालत ज्यादा गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें दलौदा और मंदसौर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और स्वास्थ्य विभाग की टीम को फतेहगढ़ भेजा। गांव की धाकड़ समाज धर्मशाला और स्कूल को इलाज केंद्र बनाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का प्राथमिक उपचार शुरू किया।

सांसद और विधायक ने लिया जायजा, CMHO की गैरमौजूदगी पर नाराजगी
स्थिति की जानकारी मिलते ही सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक विपिन जैन गांव पहुंचे और मरीजों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। सांसद गुप्ता ने सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई और मेडिकल सुविधाएं तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दलौदा स्थित श्रीराम दूध डेयरी को सील कर दिया है। खाद्य विभाग ने दूध के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed